'लड़के वालों को इंटर पास बहू चाहिए, पास कर दीजिए, मेरी शादी हो जाएगी' लड़की ने बोर्ड की कॉपी में लिखा निवेदन
Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा होने के बाद अभी उनका मूल्यांकन का कार्य जारी है। ऐसे में उत्तर पुस्तिकाओं के अंदर इस बार नोट तो नहीं मिल रहे हैं। लेकिन छात्र छात्राओं ने कुछ अजीब सी अपील लिख दी जिसे आप पढ़कर हैरान हो जाएंगे। कॉपियां चेक करते वक्त एक छात्रा ने उत्तर पुस्तिका में लिखा कि गूरु जी लड़के वाले इंटर पास बहू चाहते हैं इसलिए पास कर दीजियेगा। मेरी शादी हो जाएगी। इसके अलावा एक छात्र ने अपनी कॉपी पर लिखा कि मेरी मां की तबीयत ज्यादा खराब है इसलिए वह पढ़ाई नहीं कर पाया। ऐसी हरतअंगेज कॉपियां हर साल सामने आती हैं जिसमें छात्र पास करने के लिए ऐसी फरमाइशें लिख देते हैं।

दरअसल यूपी बोर्ड की परिक्षा के बाद जब उन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाता है तो काॅपी पर कभी नोट चिपके मिलते थे। तो कभी छात्र छात्राएं कुछ ऐसी अपील कर देते थे। ऐसे मे यूपी के शाहजहांपुर मे यूपी बोर्ड की परीक्षा के मूल्यांकन के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। एसपी काॅलेज, एवी रिच इंटर कॉलेज, जीआईसी स्कूल और इस्लामियां इंटर कॉलेज मे उत्तर पुस्तिकाओं के मुल्यांकन का कार्य चल रहा है। बीते शुक्रवार को इस्लामियां इंटर कॉलेज मे महिला टीचर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रही थी। टीचर के मुताबिक उत्तर पुस्तिका किसी छात्रा की थी। जब वह लास्ट पेज पर पहुंची तो उस पर लिखा था कि सर पास कर दीजिएगा। लड़के वाले इंटर पास बहू चाहते हैं। पास कर देंगे तो मेरी शादी हो जाएगी। इसके अलावा जीआईसी स्कूल में भी हैरत करने वाला मैसेज उत्तर पुस्तिका पर लिखा मिला। यहां लिखा था कि सर मेरी मां की तबीयत ठीक नहीं रहती है। इसलिए वह पढ़ाई नहीं कर पाया है। पास जरूर कर दीजिएगा।
हालांकि इस बार उत्तर पुस्तिकाओं पर नोट तो चिपके नहीं मिले। इससे पहले उत्तर पुस्तिकाओं पर 50 - 100 और पांच सौ तक के नोट चिपके मिलते थे। चार केंद्रों पर आठ दिन मे 56.91 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। जिसमें एसपी कालेज मे 11051, एवी रिच इंटर कॉलेज मे 12349,जीआईसी मे 7395 और इस्लामियां इंटर कॉलेज मे 7388 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। डीआईओएस रवी दत्त का कहना है कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तेज गति से जारी है। अभी भी 866 परीक्षकों की कमी बनी हुई है।
-
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग












Click it and Unblock the Notifications