शाहजहांपुर: जमीन के विवाद में दबंगों ने परिवार पर किया हमला, चार लोग घायल

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में बेखौफ गुंडों ने एक परिवार पर हमला करके परिवार के चार सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान गुंडों ने जमकर फायरिंग की। फिलहाल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

goons attack on family over land dispute in shahjahanpur

क्या है पूरा मामला

घटना थाना क्षेत्र के लोदीपुर के इलाके की है। मोहसिन अली ने 3 महीने पहले एक जमीन खरीदी थी, जिसको लेकर इलाके के ही गुंडे पहले भी विवाद कर चुके थे। बताया जा रहा है कि इसी विवाद को लेकर देर रात पड़ोस के दबंगों ने अपने एक दर्जन साथियों के साथ मिलकर मोहसिन अली के घर पर जमकर फायरिंग की और लाठी-डंडों से बुरी तरीके से पीटा। इसके बाद गुंडे तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। इस हमले में परिवार के ही 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। ईएमओ डॉक्टर मेहराज अहमद का कहना है कि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उनको भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।

Recommended Video

    Uttar Pradesh के Shahjahanpur में दो पत्नियों के बीच फंसे पति ने उठाया खौफनाक कदम । वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+