शाहजहांपुर: 750 रुपए के लिए दोस्त के सीने में दागी दो गोलियां, दो गिरफ्तार

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में महज साढे़ सात सौ रुपए के लिए दोस्त ने दोस्त की जान ले ली। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सनसनीखेज हत्या की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्यारे दोस्त और उसके साथी को गिरफ्तार कर उनके पास से लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद कर ली है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया है।

friend murdered for 750 rupees in shahjahanpur

750 रुपए के लिए दोस्त के सीने में दागी दो गोलियां

थाना कटरा के जलालाबाद के रोडवेज बस अड्डे के बाहर चाय की दुकान लगाने वाले 30 वर्षीय अंकुर की उसके दोस्त राजू सक्सेना ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों दोस्तों के बीच महज साढे़ सात सौ रुपए का लेनदेन था, जिसका कुछ वक्त से विवाद चल रहा था। बीती रात घटना के बाद पुलिस ने मृतक परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने रात में हत्यारे दोस्त राजू सक्सेना और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद पूछताछ मे आरोपी दोस्त ने घटना के पीछे विवाद बताया तो पुलिस भी हैरत मे पड़ गई। पुलिस हैरान थी कि एक दोस्त ने महज साढे़ सात सौ रुपए के लिए दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं दोस्त के सीने में दो गोलियां दाग दीं। पुलिस ने हत्यारे दोस्त की निशानदेही से लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद कर लिया है। पूछताछ के बाद दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया है।

दोस्त और उसका साथ गिरफ्तार

एसपी ग्रामीण सुभाष चन्द्र शाक्य का कहना है कि बीती रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में पता चला कि कुछ पैसे के विवाद मे दोस्त ने दोस्त की गोली मारकर हत्या की है। उसके बाद जाल बिछाकर हत्यारे दोस्त और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से लाइसेंसी रिवॉल्वर भी मिला है। उसका लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल, दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+