शाहजहांपुर: सपा के संस्थापक सदस्य पूर्व सांसद राममूर्ति वर्मा का निधन, अखिलेश यादव ने जताया दुख

शाहजहांपुर, अप्रैल 23: समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य और सपा सरकार में मंत्री रह चुके पूर्व सांसद राममूर्ति वर्मा का निधन हो गया है। राममूर्ति वर्मा काफी समय से बीमार चल रहे थे। पार्टी अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखा, 'अत्यंत दुःखद! शाहजहांपुर से समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद श्री राममूर्ति वर्मा जी का निधन। दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान। शोकाकुल परिजनों के प्रति गहन संवेदना। भावभीनी श्रद्धांजलि।'

founder member of samajwadi party and former mp rammurti verma passed away

राममूर्ती वर्मा का राजनीत‍िक सफर

राममूर्ती वर्मा प्रदेश के पूर्व मंत्री, सांसद और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। राममूर्ति सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी उम्र लगभग 71 साल थी। राममूर्ति सिंह वर्मा उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार में दो बार राज्य मंत्री और तीन बार जलालाबाद से और एक बार ददरौल क्षेत्र से विधानसभा के सदस्य थे। इतना ही नहीं वह शाहजहांपुर लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद भी रहे थे।

दोनों गुर्दे हो चुके थे खराब, हो रहा था डायल‍िस‍िस

राममूर्ति वर्मा लंबे समय से बीमार थे और दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे। वहां से उन्हें छुट्टी दे दी गई थी, जिसके बाद परिजन उन्हें 21 अप्रैल को बरेली के एक निजी अस्पताल में ले गए थे। गुरुवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राममूर्ती वर्मा के दोनों गुर्दे खराब हो चुके थे और वह नियमित डायलिसिस पर थे।इससे पहले औरैया जिले में बीजेपी से सदर विधायक रमेश दिवाकर का निधन हो गया। रमेश दिवाकर कोरोना संक्रमित थे और उनका इलाज मेरठ मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। गुरुवार की रात औरैया जिले से बीजेपी के सदर विधायक रमेश दिवाकर ने मेरठ मेडिकल कॉलेज अंतिम सांस ली। बीजेपी विधायक रमेश दिवाकर के परिजनों को शुक्रवार की सुबह आधिकारिक सूचना मेडिकल प्रशासन ने दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+