दूसरी जाति की युवती को भगा ले गया दलित, परिजनों ने 50 लोगों को साथ लेकर बोला गांव में धावा

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर में एक युवती को उसका प्रेमी भगा ले गया। इससे गुस्साए युवती के परिजनों ने करीब 50 लोगों को साथ लेकर युवक के घर पर धावा बोल दिया। गांव में चार-पांच घरों में तोड़फोड़ हुई। लड़के वालों से भी मारपीट की। युवक के घर से सामान लेकर वहां से निकले। यह मामला अंतर्जातीय प्रेम-संबंधों का था, तो दोनों के परिजनों के सिर पर खून सवार हो गया था। युवक दलित था, जबकि युवती लोध बिरादरी की बताई जा रही है। युवक के ​परिजनों का कहना है कि लड़की वालों ने हमारे घर तोड़फोड़ मचाई और सामान लूट ले गए हैं। महिलाओं से भी बदसलूकी की गई।'

shahjahanpur crime

मारपीट की घटना कल शाम थाना जलालाबाद के एलम नगर गांव में हुई। एसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक के परिजनों का कहना है कि लड़की पक्ष के अनीश, राम सागर, चेतराम, अभिषेक और विवेक आदि ने लगभग 50 लोगों के साथ चार घरों पर हमला बोल दिया। इसमें लड़की पक्ष ने घरों में रखा सारा सामान तहस-नहस कर दिया। हमला करने वाले घरों का सामान भी लूटकर ले गए।'' वहीं, युवती के परिजन युवक की करतूत से गुस्से में हैं।

Dalit man run away with inter caste girlfriend at shahjahanpur

गांव का रहने वाले दलित युवक से संबंधित एक महिला राजरानी ने कहा कि जो लोग घरों के अंदर घुसे थे, उनके सर पर खून सवार था। उन्हें कुछ नहीं दिख रहा था। सिर्फ तोड़फोड़ और गाली-गलौज व मारपीट कर रहे थे। गांव में हमारी बिरादरी के कुछ ही घर हैं, जबकि लड़की पक्ष की बिरादरी के ज्यादा घर हैं। इसलिए अब उस गांव में रहना मुश्किल हो गया है। पुलिस का कहना है जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+