शाहजहांपुर: डेढ़ लाख लेकर घर लौटते व्यापारियों का अपहरण, एक को बेहोश कर बदमाशों ने खेत में छोड़ा

Uttar Pradesh News, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में उस वक्त दहशत फैल गई, जब दो पशु व्यापारियों को पकड़कर बदमाश ले भागने लगे। दो में से एक को तो पीटकर छोड़ दिया, मगर दूसरे को अपहृत कर साथ ले गए। व्यापारी के पास करीब 1.4 लाख रुपए की नकदी भी साथ थी, जिसे पशु बेचकर कर घर ला रहे थे। जैसे ही अपहरण की सूचना व्यापारियों के गांव में लगी तो कोहराम मच गया, आनन-फानन में पुलिस गांववालों के साथ घटनास्थल पहुंची।

UP: Crooks kidnapped businessman from Shahjahanpur

व्यापारी को खोजने के लिए पुलिस ने खेतों में भी ग्रामीणों के साथ कांबिग की। हालांकि, कांबिग के दौरान पुलिस को कुछ हाथ नही लगा। फिलहाल अपहरणकर्ताओं से बचने के बाद एक व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

UP: Crooks kidnapped businessman from Shahjahanpur

मामला जिले के थाना निगोही क्षेत्र के बिछौली गांव का है। यहां रविंद्र और रंजित नाम के दो पशु व्यापारियों के अपहरण का प्रयास किया गया। दोनों आपस में साले बहनोई हैं। दोनों पशु बेचने और खरीदने का काम करते हैं। बीती रात रविंद्र और रंजीत दोनों डेढ़ लाख रुपये लेकर बाजार गए थे। वहां से सुबह लौटते वक्त बदमाशों ने दोनों को घेर लिया। बदमाशों ने घेरते ही मारपीट की। उसके बाद रंजीत बेहोश हो गया तो वहीं छोड़ दिया और रविंद्र को बदमाश अपहृत कर ले गए।

UP: Crooks kidnapped businessman from Shahjahanpur

रंजीत का कहना है कि जब मुझे होश आया तो खेत पर पड़ा था। रविंद्र के पास करीब डेढ़ लाख रुपये थे। मैंने फौरन गांव में खबर दी। इसके बाद पुलिस पहुंची और गांव वालों की मदद से खेतों में कांबिग की। डाॅग स्क्वाड की भी मदद ली गई। लेकिन पुलिस को कुछ हाथ नही लग सका। वहीं, परिजनों ने अपहरण हुए रवींद्र के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही युवक को बरामद कर अपहरणकर्ता गिरफ्त में लिया जाएगा।

सीओ बलदेव सिंह खनेङा का कहना है कि दोनों पशु व्यापारी हैं। बदमाशों ने एक व्यापारी का अपहरण किया है, जिसका मुकदमा दर्ज कर किया गया है। कार्रवाई की जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+