चिन्मयानंद केस: जेल में बंद पीड़ित छात्रा LLM की करेगी पढ़ाई, कोर्ट ने पुलिस को कॉलेज भेजने का दिया आदेश

शाहजहांपुर। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में जेल में बंद लॉ छात्रा को सीजेएम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने पीड़ित छात्रा के एलएलएम में एडमिशन के प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर लिया है और उसे पुलिस कस्टडी में बरेली कॉलेज भेजने को कहा है। आपको बता दें कि छात्रा अब बरेली के लॉ कॉलेज में एडमिशन लेगी।

Chinmayananda case: victim student to take Admission in Bareilly Law College

जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्रा को शुक्रवार (आज) पुलिस अभिरक्षा (कस्टडी) में शाहजहांपुर से बरेली ले जाया जाएगा। यहां वो बरेली कॉलेज में एलएलएम की पढ़ाई के लिए एडमिशन लेगी और उसके बाद वापस जेल आ जाएगी। दरअसल छात्रा के पिता ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें जेल में बंद लॉ छात्रा को एलएलएम में एडमिशन दिलवाए जाने की गुहार लगाई थी। जिसे सीजेएम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।

आपको बता दें कि लॉ कॉलेज की छात्रा ने चिन्मयानंद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। चिन्मयानंद 20 सितंबर 2019 से जेल में बंद हैं। बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जेल से उनकी पेशी की गई। कोर्ट ने चिन्मयानंद की 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। अब चिन्मयानंद की अगली पेशी 30 अक्टूबर 2019 को होगी। वहीं, पीड़ित छात्रा पर भी स्वामी चिन्मयानंद से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप है। छात्रा भी इस वक्त जेल में बंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+