चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा राजस्थान से बरामद, दोस्त के साथ मिली

शाहजहांपुर।

भाजपा
के
पूर्व
सांसद
और
पूर्व
गृह
राज्य
मंत्री
स्वामी
चिन्मयानंद
पर
यौन
शोषण
का
आरोप
लगाने
वाली
छात्रा
को
शाहजहांपुर
पुलिस
ने
राजस्थान
से
बरामद
कर
लिया
है।
सीसीटीवी
फुटेज
में
छात्रा
अपने
एक
दोस्त
के
साथ
देखी
गई
थी,
जिसके
बाद
पुलिस
दोनों
को
बरामद
कर
अपने
साथ
ले
गई।

id="toptextpromo">
id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'>

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

यूपी के शाजहांपुर में एसएस लॉ कॉलेज है। यह कॉलेज पूर्व भाजपा सांसद और पूर्व गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद का है। छह दिन पहले इस कॉलेज की एक छात्रा का रोते हुए एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में छात्रा ने कॉलेज प्रबंधक स्वामी ​चिन्मयानंद पर कई कॉलेज की कई लड़कियों का यौन शोषण का आरोप लगाया था। छात्रा ने खुद की जान का खतरा बताते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

छात्रा का फोन हो गया था बंद

छात्रा का फोन हो गया था बंद

वीडियो सामने आने के बाद छात्रा का फोन बंद हो गया था। परिजनों ने छात्रा से संपर्क करने की काफी कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। छात्रा की मां ने बताया था कि रक्षाबंधन के दिन बेटी ने कहा था कि अगर उसका मोबाइल एक या दो दिन के लिए बंद हो जाए तो समझ लेना वह बहुत बड़ी मुसीबत में है। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को कहीं गायब कर दिया गया है।

चिन्मयानंद पर एफआईआर दर्ज

चिन्मयानंद पर एफआईआर दर्ज

मामले में डीजीपी ओपी सिंह ने संज्ञान लेते हुए तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है। उन्होंने पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला दर्ज करवाया है। उनका आरोप है कि उन्हें रुपए न देने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई है।

राजस्थान से बरामद हुई छात्रा

राजस्थान से बरामद हुई छात्रा

पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती छात्रा को सही सलामत बरामद करना था। शुरुआती जांच में पुलिस को लड़की की लोकेशन दिल्ली में मिली थी। छह दिन से तलाश में जुटी पुलिस को आखिरकार सफलता हासिल हुई। शुक्रवार सुबह छात्रा को राजस्थान से बरामद कर लिया गया। वह अपने एक दोस्त क साथ थी। यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि लड़की को उसके दोस्त के साथ राजस्थान से बरामद कर लिया गया है। लड़की और उसके दोस्त को शाहजहांपुर ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Recommended Video

      बीजेपी के इस नेता पर लड़की ने लगाया यौन शोषण का आरोप

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+