'नामर्द है पति कैसे रहूं साथ', सुहागरात पर नई दुल्हन के सामने खुली दूल्हे की पोल, जानिए क्या हुआ फिर?
शाहजहांपुर, 21 जून: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सुहागरात पर एक युवती के होश उस वक्त उड़ गए जब उसे पता चला कि उसका पति नपुंसक है। युवती ने जब अपने साथ धोखे की बात कही तो पति, ननद समेत ससुरालवालों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। यही नहीं उसे कमरे में बंद कर प्रताड़ित भी किया। पीड़िता ने पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुहागरात पर पता चला नामर्द है पति, दुल्हन के उड़े होश
मामला पुवायां थाना क्षेत्र का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवती की शादी 5 जून को थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। दुल्हन पक्ष के मुताबिक, शादी में 10 लाख रुपए का दहेज भी दिया था। सुहागरात वाले दिन युवती को पता लगा कि उसका पति नपुंसक है। दुल्हन ने यह बात जब अपनी ननद से कही तो पति व अन्य ससुराल वालों ने चुप रहने को कहा। महिला ने सभी पर धोखाधड़ी कर शादी कराने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। इसपर ननद ने बाल पकड़कर उसे कमरे से घसीटते हुए ले गई और पीटा।

देवर और ससुर ने दी जान से मारने की धमकी
पीड़िता का आरोप है कि देवर और ससुर ने तमंचा दिखाकर धमकी दी कि अगर किसी को पति के नामर्द होने के बारे में जानकारी दी तो जान से मार देंगे। डर की वजह से वह अबतक चुप रही, लेकिन जैसे ही उसे मायके जाने का मौका मिला उसने परिवारवालों को पूरी बात बता दी। पीड़िता ने पुवायां थाने में पति, ससुर, ननद, देवर समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच
इस मामले में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications