Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शाहजहांपुर: जमीन विवाद में ग्राम प्रधान और उसके बेटे पर फायरिंग, पूर्व प्रधान पर आरोप

Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में ग्राम प्रधान और उनके बेटे पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। आरोप है कि गांव के पूर्व प्रधान ने हमला करवाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

खेत से लौटते वक्त बाप-बेटे पर हमला

खेत से लौटते वक्त बाप-बेटे पर हमला

घटना थाना जलालाबाद क्षेत्र के ढोलापुर गांव की है। ग्राम प्रधान रनवीर यादव अपने 18 वर्षीय बेटे रनजीत के साथ खेत से वापस घर लौट रहे थे। आरोप है कि गांव के पूर्व प्रधान ने अपने साथियों के साथ उनको रास्ते में घेरकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले में ग्राम प्रधान व उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पूर्व प्रधान ने दी थी देख लेने की धमकी

पूर्व प्रधान ने दी थी देख लेने की धमकी

घायल रनजीत ने बताया कि दो दिन पहले वह लेखपाल और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी मे ग्राम सभा की जमीन की नाप करा रहे थे। उस ग्राम सभा की जमीन पर पूर्व प्रधान राम निवास का कब्जा था। यही कारण है कि उसने सबकी मौजूदगी में उसने देख लेने की धमकी दी थी। उसके बाद रात वह जब अपने पिता के साथ खेत से वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी पूर्व प्रधान ने अपने साथियों के साथ घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी लोग फरार हो गए।

जमीन को लेकर विवाद में हमला

जमीन को लेकर विवाद में हमला

सीओ भ्रम पाल सिंह का कहना है कि ग्राम प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान ने उनके उपर फायरिंग कर दी, जिसमें ग्राम प्रधान और उनका बेटा घायल हुआ है। घायलों को अस्पताल मे भर्ती करा दिया है। बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+