70 साल का बुजुर्ग बीवी की हत्या के बाद बोला- बाकी जिंदगी जेल में काट लेंगे
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग पति ने अपनी 65 वर्षीय पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। बुजुर्ग पति पत्नी से शराब के पैसे मांग रहा था। पैसे न देने पर पति ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी पति ने खुद को कमरे में बंदकर आग के हवाले कर दिया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को बचा लिया है और उसको हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल घटना थाना रौजा के मठिया कालोनी की है। यहां के रहने वाले 70 साल के बुजुर्ग पति ने अपनी 65 साल की पत्नी की घर के अंदर कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी पति के मुताबिक उसने कुछ दिन पहले पत्नी के नाम पचास हजार रुपए खाते में डाले थे। आरोपी पति ने जब दो हजार रुपए पत्नी से मांगे तो उसने पैसे देने से इनर कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच गाली-गलौज हुई और तभी घर मे रखी कुल्हाड़ी से पति ने पत्नी पर हमला कर दिया। पत्नी के चेहरे पर तीन कुल्हाड़ी से वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी पति ने खुद को कमरे में बंदकर आत्मदाह करने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने बचा लिया है।

फिलहाल घटना के बाद पति को पत्नी की हत्या के मामले में कोई अफसोस नहीं है। उसका कहना है कि 70 साल की उम्र हो चकी है। इसलिए जिंदगी तो खत्म ही हो चुकी है। बची जिंदगी जेल में काट लेंगे। सीओ सदर बलदेव सिंह खनेड़ा का कहना है कि पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की है। मौके से कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। यह विवाद शराब के पैसे मांगने को लेकर हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications