शाहजहांपुर में खेत जोतते समय मिला शस्त्रों का जखीरा, देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, किसान को बुलानी पड़ी पुलिस
Shahjahanpur, Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद में एक खेत की जुताई करते समय उसमें से वर्षों पुराने हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि खेत की जुताई करते समय हल में लोहे की वस्तु टकराई। उसके बाद उस स्थान पर खुदाई करवाई गई।
खुदाई शुरू हुई तो धरती के अंदर से तलवार के साथ ही पुराने समय में इस्तेमाल किए जाने वाले शस्त्र निकलने लगे। जानकारी मिलने के बाद वहां पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। भीड़ बढ़ने पर किसान द्वारा इसकी सूचना फोन करके पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव में पहुंची इसके बाद राजस्व विभाग और पुरातत्व विभाग को भी मामले की जानकारी दी गई। अधिकारी भी वहां पहुंचे तो प्राचीन काल के हथियार देखकर हैरान रह गए। इस मामले की जानकारी होने के बाद क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे।
तलवार, बंदूक, खंजर, भाला, बरछी मिले
दरअसल, शाहजहांपुर जनपद के निगोही थाना क्षेत्र के ढकिया तिवारी गांव में बाबू लाल नामक के किसान अपने खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान हल में लोहे की कोई वस्तु टकराने की जानकारी मिली। जानकारी होने के बाद किसान वहां पर खुदाई करने लगे।
बताया जा रहा है कि करीब 2 फीट खुदाई करने के बाद जमीन के अंदर से हथियारों का जखीरा निकलने लगा। करीब 2 फीट नीचे खुदाई की गई तो वहां से किस को तलवार, बंदूक, खंजर, भाला, बरछी आदि लगे। इस बात की जानकारी होने पर गांव से काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि 21 तलवारें, 13 बंदूकें और खंजर के साथ ही भाले और बरछी भी मिले हैं। जमीन के नीचे से मिले हथियारों में जंग लगी हुई थी। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि इन हथियारों को छिपाने के लिए सालों पहले जमीन के नीचे गाड़ दिया गया होगा।
काफी समय से खाली था खेत
बताया जा रहा है कि जिस जमीन पर प्राचीन समय के हथियार मिले हैं वहां पर पुराने समय में चौहान परिवार का बगीचा था। उसे बगीचे को 15-20 साल पहले बाबूलाल ने खरीद लिया था। बाग को खरीदने के बाद बाबूलाल कुछ हिस्से में अपने मकान का निर्माण कराया।
बचा हुआ हिस्सा काफी समय से खाली था ऐसे में बाबूलाल उसमें खेती करने के लिए पहली बार बुधवार को जुताई करवा रहा था। फिलहाल, धरती के अंदर से हथियारों का जखीरा बरामद होने के मामले को लेकर इलाके के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications