Shahdol News: सब्जी में टमाटर डाला तो गुस्से में घर छोड़कर चली गई पत्नी, पति को देनी पड़ी शपथ तब हुआ समझौता
Shahdol Tomato News:
Shahdol Tomato News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से बीते दिनों एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था। जहां टमाटर की वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि पत्नी गुस्से में घर छोड़कर अपने बहन के घर चली गई थी। लड़ाई इतनी बढ़ गई थी कि मामला पुलिस तक पहुंच गया और आखिर में उसे ही समझौता कराना पड़ा।
दरअसल टिफिन सेंटर चलाने वाले संजीव वर्मन सब्जी बनाते समय टमाटर डाल दिए तो उनकी पत्नी इतनी नाराज हो गई कि वह बेटी को लेकर घर छोड़कर चली गई थी। पति ने पत्नी को खूब मनाने की कोशिश की और टमाटर न खाने की कसम खाई। तब जाकर कहीं बात बनी है।

नाराज पत्नी को मनाने के लिए पति ने शपथ ली कि अब वो कभी भी बिना पूछे उपयोग नहीं करेगा या सब्जी में टमाटर नहीं डालेगा। इस शपथ के बाद नाराज पत्नी अपने पति के के साथ घर वापस चली गई है।
टिफिन सेंटर चलाने वाले संजीव वर्मन ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले सब्जी बनाते समय टमाटर ज्यादा मात्रा में डाल दिया तो पत्नी नाराज हो गई और विवाद करके गुस्से में अपनी बहन के घर बच्ची को लेकर भाग गई थी। पति ने इसकी शिकायत धनपुरी में थाने में की। पुलिस दोनों के बीच समझौता करा दी है।
थाना प्रभारी संजय जायसवाल के अनुसार सोमवार को पीड़ित शख्स थाने आया था। उसने शिकायत की कि उसकी पत्नी उसकी बेटी के साथ कहीं चली गई है। तब शख्स से कारण पूछा गया तो उसने बताया कि सब्जी बनाते टाइम उसने सब्जी में टमाटर डाल दिए थे। इसी बात से पत्नी नाराज बच्ची को लेकर यहां से भाग गई है। थाना टीआई ने बताया दोनों के बीच बातचीत करके समझौता करा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications