Shahdol News: पत्नी ने नहीं दिए शराब के लिए पैसे तो हैवान बना पति, पहले डंडे से पीटा फिर फफड़े से काट डाला
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से खौफनाक मामला सामने आया है। जहां शराब पीने के लिए पैसे ना देने पर एक शख्स ने अपनी पत्नी को डंडे और फावड़े से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया।
वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला जिले के बुढार थाना क्षेत्र के सेमरा गांव का हैं। जानकारी अनुसार चंदा उर्फ राजकुमारी बैगा अपने पति गयादीन बैगा के साथ रहती थी। शराबी पति रोज उससे लड़ाई, झगड़ा करता था और शराब के लिए पत्नी से पैसे मांग रहा था।
जब पत्नी ने पैसा देने से इनकार कर दिया तो गुस्से में आकर उसने लाठी डंडे से पत्नी को पीटा और फावड़े से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतका के परिजन आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।
महिला की चीख-पुकार सुन आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और चंदा उर्फ राजकुमारी बैगा को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 307, 302 के तहत केस दर्ज कर उसे 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications