शहडोल के जिस गांव में PM मोदी का डेरा, वहां 200 से ज्यादा सीएम शिवराज की लखपति लाड़ली बहनें
PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चौपाल आज शहडोल जिले के पकारिया गांव में लग रही है। इस दौरान पीएम मोदी खटिया पर आदिवासियों के बीच बैठकर उनसे सीधा वार्तालाप करने वाले हैं। यहां 362 आदिवासियों के अलग-अलग समूह से पीएम मोदी चर्चा कर उनके अनुभव सुनेंगे और आदिवासी विकास की योजनाओं पर जानकारी लेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी जिस गांव में बैठकर पूरे देश को महिला सशक्तीकरण का पाठ पढ़ा रहे होंगे, वह पकरिया गांव महिलाओं को उनका अधिकार देने में बहुत आगे है। एक ओर जहां पंचायत की कमान महिलाओं के हाथ है, वहीं गांव में 200 से ज्यादा लखपति बहनें भी हैं।
बुढ़ार जनपद अंतर्गत आने वाले पकरिया पंचायत की वर्तमान सरपंच जनजातीय समुदाय की एक महिला ही है। गांव की जनता ने ग्राम पंचायत में उप सरपंच का दायित्व भी एक महिला को सौंप रखा है। सरपंच गेंदाबाई बैगा लगातार 5 साल सरपंच रहने के बाद दोबारा गांव की कमान संभाल रही हैं। उप सरपंच रेखा दीपक चौधरी भी वर्तमान और पिछली पंचवर्षीय से निर्विरोध उप सरपंच का दायित्व संभालती चली आ रही हैं।
बता दे पीएम मोदी वहां पर सिकल सेल एनीमिया मिशन की शुरुआत भी करेंगे। साथ ही रानी दुर्गावती की गौरव यात्रा का समापन भी करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा भी मौजूद रहेंगे।
देसी अंदाज में संवाद
बताया जा रहा है कि शनिवार को शहडोल जिले के पकरिया गांव में खटिया पर बैठकर पीएम मोदी देसी अंदाज में आदिवासी समाज के लोगों, फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों, स्व-सहायता समूह की लखपति दीदियों, आयुष्मान कार्ड धारकों से संवाद करेंगे।
पतंग भी लगेगी: जमीन पर बैठकर खाएंगे कोदो का भात
पीएम यहां आदिवासी समाज के साथ जमीन पर बैठकर कोदो के भात, कुटकी की खीर खाएंगे। यहां कार्यक्रम भारतीय परंपरा एवं सांस्कृतिक के अनुसार होगा। पकरिया गांव के जनजाति समुदाय के भोजन में कोदो कुटकी, ज्वार बाजरा, सांवा, मक्का, चना, पीसी चावल आदि अनाज शामिल है।इसलिए ग्रामीणों की पसंद का ध्यान रखते हुए पीएम मोदी के भोजन में क्षेत्र के कई पकवान शामिल किए गए। पीएम मोदी इसके साथ ही शहडोल जिले के बुढ़ार तहसील के लालपुर में भी जनसभा को संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications