Shahdol News : मां के सामने बेटे की हत्या, पत्नी बहन के साथ मिलकर कुल्हाड़ी और सिलबट्टे से ले ली जान

जिले के ब्योहरी क्षेत्र में शराबी पति से तंग आकर पत्नी ने बहन के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी.

Murder

शहडोल जिले से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग मां की आंखों के सामने उसके जवान बेटे की पीट-पीटकर जान ले ली गई। मां के सामने बेटे की हत्या करने वाली कोई और नहीं बल्कि बुजुर्ग मां की बहू ही थी जिसने अपनी नाबालिग बहन के साथ मिलकर अपने पति का मर्डर कर अपने ही हाथों से अपना सुहाग उजाड़ डाला। बेबस मां लाचार होकर आंखों के सामने बेटे को तड़प तड़प कर मरते देखती रही और कुछ कर नहीं पाई।

मामला शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के सेमर पाखा रंगी टोला का है जहां रहने वाले सुखीलाल गोंड की बुधवार की रात उसी की पत्नी ने बेरहमी से जान ले ली। हत्या की वजह दोनों के बीच मामूली नोकझोंक होना सामने आया है। बताया जा रहा है कि सुखलाल बाहर मजदूरी करता था वो बुधवार की रात अपने घर पहुंचा और इसी दौरान उसका किसी बात को लेकर पत्नी रानी सिंह से लड़ाई हो गया। लड़ाई इतनी बढ़ा कि रानी ने अपनी नाबालिग बहन जो कि कुछ दिन पहले ही उसके यहां आई थी के साथ मिलकर पति सुखलाल पर कुल्हाड़ी और सिलवटें से हमला करने लगे। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

कमरे में हो रही चीख पुकार सुनकर जब सुखलाल की बूढ़ी मां कुसुम बाई बीच-बचाव करने पहुंची तो देखा कि बहू रानी और उसकी छोटी बहन सुखलाल पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे थी उसने बचाने का प्रयास किया लेकिन रानी और उसकी बहन पर खून सवार था। वो लगातार हमला करते रहे आखिर में सुखलाल की मौत हो गई और बुजुर्ग मां की चीख-पुकार कर रोने लगी।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पत्नी और उसकी नाबालिग बहन के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। रानी और सुखलाल के 2 बच्चे हैं जो इस घटना के बाद अनाथ हो गए हैं और छोटी सी बातचीत पर हुए विवाद में पूरा परिवार बिखर गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+