Shahdol News: पोते ने दादा की लाश बाइक पर रख 15 KM दूर ले गया, शहडोल से सामने आई ये बेबसी की तस्वीर
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से शर्मसार करने वाला और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। यहां के जिला अस्पताल में अधेड़ शख्स की मौत हो गई। उसे अस्पताल से शव वाहन नहीं मिला। बड़ी देर तक इंतजार करने के बाद पोते दादा के शव को मोटरसाइकिल पर ले गए।
जानकारी अनुसार रविवार की सुबह ललुईया बैगा (56) निवासी धुरवार की मौत जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों को शव ले जाने के लिए कोई वाहन नही मिला जिस कारण पोते ने मोटरसाइकिल में ही दादा ललुइया बैगा का शव रखकर जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर रवाना हो गए।

इस मामले के बाद जिला अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन एक फिर कटघरे में हैं। मोटरसाइकिल में जिस तरह वृद्ध के शव को रखा जा रहा है उसे देख अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
जिला अस्पताल परिसर में ही बुजुर्ग के शव को जब मोटरसाइकिल में रखा जा रहा था उसके पैर को फुट्रेस्ट में जमाया गया। इसके बाद मोटरसाइकिल में एक एक करके चालक और शव समेत 4 लोग सवार हो गए और अस्पताल परिसर से धुरवार गांव के लिए रवाना हो गया।
उपचार के नहीं मिले डॉक्टर
परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि सुबह 11 बजे के लगभग ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद बुजुर्ग जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में एडमिट कराया गया था। उसे वार्ड में इलाज के किसी डॉक्टर ने अटेंड नहीं किया। परिजनों ने बताया कि डॉक्टर पोस्टमार्टम करने के लिए चले गए थे।
परिजनों ने जिला अस्पताल प्रबंधन से शव वाहन की मांग की लेकिन रविवार छुट्टी है कहकर उसकी बात को अनसुना कर दिया। इसके बाद परिजनों ने बुजुर्ग के शव को मोटरसाइकिल में ही बैठाया और धुरवार के लिए रवाना हो गए। मानवता को शर्मशार करने वाली इस घटना के बाद जिला अस्पताल प्रबंधन अपने बचाव में जुट गया है।












Click it and Unblock the Notifications