शहडोल फिर शर्मसार! स्कूल पढ़ने गई छात्रा से दरिंदगी, नाबालिग के साथ पड़ोसी ने किया गंदा काम

Shahdol News: शहडोल जिले से फिर एक बार दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। अभी ज्यादा दिन नहीं हुए जब एक उपसरपंच ने एक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था और अब पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने नाबालिग छात्रा को ही अपने हवस का शिकार बना लिया। शहडोल जिले के महिला थाने में मामला दर्ज हो गया है।

घटना शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र का है। जहां एक युवक अपने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी शिकायत शहडोल महिला थाने में की गई है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है और आरोपी की तलाश तेजी से की जा रही है।

Shahdol

इस पूरे मामले को लेकर बताया जा रहा है की जैतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग युवती जिसकी उम्र 15 वर्ष बताई जा रही है। उस पर पड़ोस में रहने वाले एक लड़के की बुरी नजर थी। जब लड़की स्कूल जा रही थी तो युवक ने जबरदस्ती ही उस नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

थाने में शिकायत करते हुए नाबालिग लड़की ने युवक पर आरोप लगाया है की पड़ोसी लड़का उसके साथ पिछले 2 वर्षों से गंदा काम कर रहा है। पीड़िता की शिकायत के बाद महिला थाने में आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज हो गया है।

इस पूरे घटना को लेकर शहडोल एडिशनल एसपी अंजुलता पटेल ने जानकारी दी की 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिस पर महिला थाने में अपराध दर्ज हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+