ASI को कुचलने वाले माफियाओं की कमर ऐसे तोड़ रहा बुलडोजर, बख्शने के मूड में बिल्कुल नहीं है मोहन सरकार
MP News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में ASI की जान लेने वाले रेत माफिया और ट्रैक्टर ड्राइवर के अवैध मकान पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। सीएम मोहन यादव के निर्देश के बाद रेत माफिया सुरेंद्र सिह सहित ट्रैक्टर ड्राइवर राज रावत कोल के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की गई है।
इस दौरान अवैध रूप से बनाए गए मकान को बुलडोजर की मदद से गिरा दिया गया है। आपको बता दें एक फरार आरोपी की अभी भी तलाश जारी है। जानकारी अनुसार थाना ब्यौहारी के जमोड़ी गांव में ट्रैक्टर से कुचलकर एएसआई को मारने वाले ट्रैक्टर के मालिक सुरेंद्र सिंह के अवैध मकान पर बुलडोजर चलाया गया है।

कार्यवाही के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन की टीम तैनात रही है। आपको बता दें ट्रैक्टर चालक विजय रावत के घर के अवैध निर्माण को भी ढहाया गया है। ट्रैक्टर के मालिक आरोपी सुरेंद्र सिंह की तलाश में पुलिस की कई टीम जुटी है।
वारदात के बाद चालक वाहन से कूदकर भाग गया और तेज रफ्तार से चल रहा वाहन एक पुलिया से टकराकर पलट गया। ड्राइवर राज रावत और उसके साथ वाहन पर बैठे आशुतोष सिंह को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं वाहन मालिक सुरेंद्र सिंह फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं।
शहडोल मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी सी सागर ने जानकारी दी की, सुरेंद्र सिंह के बारे में जानकारी मुहैया कराने वाले को 30,000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई है।
जानिए पूरा मामला
ASI महेंद्र बागरी को झड़प नाले से रेत के अवैध उत्खनन की जानकारी मिली थी, जिसकी सूचना के बाद वे अपने दो अन्य पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करने के लिए रवाना हुए थे। वे कार्रवाई के लिए घटनास्थल पर पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से अवैध रेत का ट्रैक्टर लेकर आ रहे ट्रेक्टर को रोका, तो ट्रेक्टर चालक गाड़ी से कूद कर भाग गया और ट्रैक्टर ASI पर चढ़ा दिया। ट्रेक्टर की चपेट में आने से ASI महेंद्र बागरी की मौत हो गई। कुछ महीनों पहले ही अवैध रेत के उत्खनन की कार्यवाही करने गए पटवारी को रेत माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचलकर, उनकी हत्या कर दी थी।
यह भी पढ़ें- Shahdol News: मध्य प्रदेश में खनन माफियाओं का आतंक, ASI को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला












Click it and Unblock the Notifications