Shahdol News: पहले पति को नींद की गोली खिलाकर सुलाया, फिर प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम बाराछ निवासी संजय कोरी की पत्नी का गांव के ही किसी व्यक्ति से अवैध संबंध था। वह अपने प्रेमी के प्रेम में इस कदर पागल हो गई कि पति को ही रास्ते से अलग करने की साजिश बना ली।

शहडोल जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक शादीशुदा महिला आशिक के प्यार में इस कदर पागल हुई कि उसने अपने सुहाग को अपने हाथों से उजाड़ दिया। महिला ने बेहद शातिर तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि महिला पुलिस की गिरफ्त से नहीं बच सकी और 24 घंटे में पुलिस ने असली हत्यारे का पता लगा लिया। जिसमें मृतक की पत्नी कातिल निकली।
मामला शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना इलाके का है। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी की लव स्टोरी गांव के ही एक लड़के से चल रही थी। वह अपने प्रेमी के प्यार में इस कदर पागल हुई कि उसने उसे रास्ते से अलग करने की प्लानिंग बनाई और प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया।
इस वारदात में पुलिस को मृतक की पत्नी पर पहले से ही शक था। क्योंकि प्रथम दृष्टया मृतक के गले पर निशान मिले और नाक से खून भी निकल रहा था। इससे पता चला कि यह कोई साधारण मौत नहीं बल्कि मर्डर था। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर वारदात की गुत्थी सुलझा लिया। युवक के असली हत्यारे पकड़े गए। जिसमें उसकी पत्नी और उसका प्रेमी कातिल निकले। दोनों के खिलाफ मर्डर का अपराध दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि 17-18 फरवरी की रात महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर बनाए रणनीति के अनुसार, पहले पति और बेटे को खाने में नींद की गोली मिलाकर खिला दी। जब वो दोनों गहरी नींद में चले गए तो उसने अपने प्रेमी को फोनकर बुलाया और दोनों ने मिलकर संजय कोरी का गला घोंट दिया और अपने-अपने रास्ते हो गए। फिलहाल अपराध दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर अन्य कारणों के एंगल को तलाश रही है।












Click it and Unblock the Notifications