Shahdol News: जान देकर भी नहीं बचा सका छोटे भाई की जान, कुएं में डूबते देख बड़े ने लगाई छलांग
सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों का कथन दर्ज किया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

शहडोल जिले में कुएं में डूबने से 2 सगे भाइयों की मौत हो गई। दरअसल कुएं में लगे मोटर पंप को सुधार कार्य कर रहे छोटे भाई को बचाने में दूसरा भाई भी डूब गया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। घटना शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के मऊ गांव की है।
ब्यौहारी पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद समीर जानकारी देते हुए बताया कि मामला मऊ गांव में हुई। ददन गोस्वामी 32 वर्ष घर के कुएं में लगे मोटर पंप के बिगड़ जाने पर मरम्मत का कार्य करने के लिये दोपहर में कुएं के अंदर घुसा हुआ था। उसका बड़ा भाई चंद्र प्रकाश गोस्वामी उर्फ लल्लू 45 वर्षीय कुएं के ऊपर खड़ा था। ददन अचानक पानी के नीचे गिरकर बचाने के लिए चिल्लाने लगा, छोटे भाई की आवाज सुनकर चंद्र प्रकाश कुएं में छलांग लगा दी, वह भी कुए के पानी में डूब गया।
समीर ने जानकारी दी कि दोनों भाइयों को कुएं में गिरते देख परिवार के अन्य परिजनों ने शोर मचाया और फिर पुलिस को जानकारी दी। जब तक पुलिस वहां पहुंची या अन्य लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तब तक दोनों नीचे पानी में समा चुके थे।
आगे जानकारी दी कि दोनों मृतकों के शव कुएं में ही पानी में डूबे हुए थे। लाशो को कुएं से निकालने के लिए शहडोल से होमगार्ड रेस्क्यू टीम बुलाई गई है। रेस्क्यू टीम के आने के बाद ही दोनों की लाश को निकाला जा सका है।












Click it and Unblock the Notifications