झारखंड के सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस झूठ का पिटारा, एक-दूसरे को गिराने में लगे उसके नेता

MP BJP News: सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ़ झूठ का पिटारा है। उसके नेता लगातार झूठ बोलते रहते हैं और एक-दूसरे को गिराने में लगे रहते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को हमेशा यह डर लगा रहता है कि कहीं दिग्विजय सिंह उनसे सीएम पद की दावेदारी छीन ना लें। कमलनाथ जी को तो अब राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए।

झारखंड के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मंगलवार को शहडोल के सर्किट हाउस में पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार का गरीब कल्याण रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया।

Jharkhand bjp MP Nishikant Dubey released poor welfare report card in Shahdol

देश-प्रदेश का विकास कर रही भाजपा की सरकार

सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि केंद्र और मध्यप्रदेश की सरकारें लगातार विकास के काम कर रही हैं। मध्यप्रदेश में प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में आईटीआई खोले जा रहे हैं। खेतों की सिंचाई के लिए मध्यप्रदेश सरकार प्रत्येक गांव में थ्री फेज बिजली देने का काम कर रही है।

दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ऐसी अनेक परियोजनाओं पर काम कर रही हैं, जो अभी चल रही हैं। जब ये परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी तो देश की तस्वीर अलग होगी और पहले से बहुत सुंदर होगी। देश और प्रदेश में विकास की यह गति बनी रहे, इसके लिए जनता का आशीर्वाद जरूरी है।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनिल पटेल, जन आशीर्वाद यात्रा प्रभारी राजेंद्र भारती, अखिलेश त्रिवेदी, अशोक मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शीतल पोद्दार, भाजपा जिला महामंत्री संतोष लोहानी, जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट, सह मीडिया प्रभारी सुनील मिश्रा, अरुण द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
गांव-गांव हो रहा जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत

विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा मंगलवार को ब्यौहारी से आगे बढ़ी। यात्रा का रास्ते में आने वाले हर एक गांव में जोरदार स्वागत हुआ। ग्राम टिहकी और बिजहा में हजारों की संख्या में महिलाओं और फूलों की बारिश की पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इसके अलावा जयसिंह नगर विधानसभा के बंधा बाजार, जयसिंहनगर बस स्टैंड पर भी यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+