Love Story: सर प्लीज मुझे मेरी girlfriend से बचा लीजिए, वो मुझे शादी नहीं करने दे रही, कुंवारा रखना चाहती है

ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चकरवाह निवासी एक 22 साल का युवक बीते दिनों थाना पहुंचा। जब पुलिस ने उससे उसकी समस्या पूछी तो उसने अपनी प्रेम कहानी बतानी शुरू कर दी।

lover shahdol upset with girlfriend

lover shahdol upset with girlfriend: शहडोल जिले से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है।यहां अपनी गर्लफ्रेंड से तंग आ कर एक बॉयफ्रेंड अपने परिजनों के साथ पुलिस थाने पहुंच गया है। उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई कि साहब मुझे मेरी गर्लफ्रेंड से बचा लो। वह ना तो मुझे कहीं और शादी करने दे रही ना ही मुझसे शादी कर रही। बड़ी मुश्किल से परिवार वालों ने मेरी शादी लगाई थी। जिसे गर्लफ्रेंड ने तुड़वा दिया।

पूरा मामला शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र का है।ग्राम पंचायत चकरवाह का रहने वाला 22 वर्षीय युवक बीते दिनों पुलिस थाने पहुंचा। उसने थानेदार को अपनी लव स्टोरी समस्या बताई। उसने शिकायती आवेदन में बताया कि उसका एक लड़की से पिछले 4 वर्षों से रिलेशनशिप में है। वह लड़की भी इसी थाना क्षेत्र में रहती है। दोनों किराए के कमरे में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। लड़की उसके साथ पत्नी की तरह रहती है। वह अपने घर भी आती जाती रहती है।

lover shahdol upset with girlfriend

युवक ने जानकारी दी कि मैं बीते कई सालों से लड़की को कह रहा हूं, कि सामाजिक रीति रिवाज से शादी कर लो। लेकिन वह हमेशा बात को टालती रहती है। साल दर साल ऐसे बीतता गया। जब वह 4 वर्षों के बाद भी मुझसे शादी करने को राज नहीं हुई, तो मेरे परिवार वालों ने मेरा विवाह किसी दूसरी लड़की से करने के लिए रिश्ता तय कर दिया। विवाह की सारी तैयारी दोनों पक्षों के तरफ से पूरी कर ली गई। लेकिन शादी के ऐन वक्त पर मेरी प्रेमिका इस विवाह के आड़े आ गई और मेरी शादी टूट गई।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित का कहना है कि शादी टूटने से उनका काफी आर्थिक नुकसान हुआ है‌। इसकी वजह से जहां शादी लगी थी उनको भी रुपये देने पड़ रहे हैं। दूसरी ओर मेरी गर्लफ्रेंड अब भी उससे शादी करने को तैयार नहीं है। युवक का कहना है कि पता नही वह मुझे कुंवारा क्यों रखना चाह रही है। बहरहाल, युवक की शिकायत को ब्योहारी थाना पुलिस ने असंगेय मामले के रूप में दर्ज किया है। और आगे की जांच चल रही है।

Recommended Video

    UP: लड़के ने शादी से किया मना तो बैंड-बाजा- लेकर घर पहुंची प्रेमिका, फिर हुआ ये | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+