Shahdol News: बैंड बाजा और बारात लेकर पहुंचे दूल्हे राजा, जयमाला लिए मंडप पर करते रहे इंतजार, फरार हुई दुल्हन

सीधी जिले से एक युवक की बरात शहडोल अमलाई क्षेत्र पहुंची। नाचते-गाते बराती दुल्हन के दर पर पहुंचे। दूल्हे को स्वागत-सत्कार के बाद स्टेज पर बैठा दिया गया। स्टेज पर ही जयमाला (वरमाला) होना थी।

shahdol bride absconding

आपने अक्सर फिल्मों में देखा होगा कि दुल्हन अचानक से शादी के मंडप से फरार होकर अपने प्रेमी के साथ भाग जाती है। लेकिन हम आपको हकीकत में इसी तरह का मामला बताने जा रहे हैं। मामला शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में आने वाले एक गांव का है जहां एक दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा और उसका खूब स्वागत भी हुआ, लेकिन द्वारचार के बाद दुल्हन अचानक गायब हो गई।मामले की शिकायत अमलाई पुलिस से की गई है।

बताया जा रहा है कि शहडोल के अमलाई में सीधी जिले से बारात आई थी और जब बारात दुल्हन के घर पहुंची और जयमाला में दुल्हन का इंतजार होने लग गया, इस दौरान चला कि दुल्हन भाग गई है। इस बात की जानकारी जब लड़की और लड़के पक्ष के लोगों को लगी तो सभी के होश उड़ गए। अब उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए।

बताया जा रहा है कि लड़की के पास कोई फोन आया उसके बाद से ही दुल्हन फरार हो गई। बाद में दूल्हा पक्ष ने खुलासा किया कि लड़की कहीं भाग गई है, यह जानकारी होते ही वहां हड़कंप मच गया।

इस मामले के बाद वहां कोहराम मच गया, घराती बाराती मेहमान हैरान हो गए। उसके बाद दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंच गए। इसकी शिकायत लड़के और लड़की दोनों पक्ष के लोगों ने अमलाई थाने में की। जहां पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल बारात सीधी जिला फिर से वापस लौट गई है। माना जा रहा है कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई है।

मामले में अमलाई के थाना प्रभारी ओमेश्वर ठाकरे ने जानकारी दी की लड़की और लड़के दोनों पक्ष से मामले की शिकायत पर लड़की की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है और लड़की की तलाश की जा रही है। जल्द मामला सुलझा लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+