VIDEO: खुले में मावेशी छोड़े तो पढ़ेंगे 5 जूते और 500 का लगेगा जुर्माना, नगरिया बजवाकर सरपंच ने करा दी मुनादी
Shahdol News:
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के एक गांव में तुगलकी फरमान जारी हुआ है। अजीबोगरीब मामला जयसिंहनगर जनपद के नगनौडी ग्राम पंचायत का है। इस गांव के सरपंच सचिव ने नगरिया बजवाकर मुनादी कराई है। यदि गांव के मवेशी खुले में घूमते मिले तो 5 पनही (5 जूते मारकर) पांच सौ का जुर्माना किया जाएगा। अब इस फरमान के बाद ग्रामीणों में काफी रोष है। [वीडियो नीचे]
सरपंच के इस तुगलकी फरमान का वीडियो सोसाल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें देखा सुना जा सकता है। नगरिया बजवाकर यह तुगलकी फरमान जारी किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक युवक साइकिल पर नगरिया टांग कर गांव में एक जगह पर खड़ा हो गया है। फिर वो सरपंच व सचिव का नाम लेकर जोर-जोर से चिल्लाता है और साथ ही नगरिया भी पीटता है। आपने अक्सर ऐसा दृश्य टीवी शो में ही देखा होगा। लेकिन आज परिवेश में ऐसा नजारा बहुत कम ही देखने को मिलता है। सरपंच के इस आदेश को लोग तुगलकी फरमान बता रहे हैं। और अपना गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं।
मुनादी का वीडियो सामने आने के बाद पंचायत के सभी लोग खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। वहीं। इस मुनादी के बाद गांव वालों ने पंचायत का घेराव किया और एसडीएम को व्हाट्सएप और फोन के माध्यम से जानकारी देते हुए विरोध कर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद जयसिंहनगर एसडीएम का कहना है कि उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से खबर मिली है। अभी तक ऐसी कोई वीडियो क्लिपिंग नही आई है यदि ऐसा कोई वीडियो सामने आता है तो इस पर कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications