Tiger ने महिला को बनाया निवाला, एमपी में सिवनी के जंगल में घटना, सिर धड़ से हो गया अलग

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। महिला को बचाने जब ग्रामीण पहुंचते, तब तक बाघ के हमले में महिला का सिर धड़ से अलग हो चुका था।

Tiger attacked old woman

Tiger attacked old woman: मध्य प्रदेश में पेंच टाइगर रिजर्व से लगे सिवनी के जंगल में निहत्थे वो भी अकेले जाना मौत को दावत देना है। तेंदूपत्ता तोड़ने गई एक महिला को बाघ ने अपना शिकार बनाया। हमले में महिला की मौत हो गई और उसका सिर धड़ से अलग मिला।

Recommended Video

      Tiger ने महिला को बनाया निवाला, एमपी में सिवनी के जंगल में घटना, सिर धड़ से हो गया अलग

      यह घटना बेहरई परियोजना परिक्षेत्र स्थित अंतरा बीट नंबर 708 के जंगल में हुई। सुबह के वक्त नजदीकी गांव जंगलटोला की रहने वाली वृद्धा मीरनबाई तेंदुपत्ता तोड़ने पहुंची थी। तभी अचानक बाघ ने आमद दी और वृद्धा पर हमला कर दिया।

      महिला की चीख-पुकार सुनकर जंगल में मौजूद दूसरे ग्रामीणों ने भी बाघ को देखा। वह महिला सिर जबड़े में दबाएं आगे बढ़ता जा रहा था। दो-चार ग्रामीणों ने बाघ को भागने का प्रयास किया लेकिन कोशिश विफल रही। फिर गांव के अन्य लोगों को भी बुलाया गया।

      seoni tiger incident

      ग्रामीणों की भीड़ जब घटना स्थल पहुंची, उस वक्त भी बाघ का मूवमेंट बना हुआ था। महिला का सिर धड़ से अलग हो गया था और मांस खा रहा था। बाद में भीड़ के हल्ले और पत्थर फेंकने के बाद बाघ वापस जंगल में अंदर की तरफ भाग गया।

      घटना के बाद मृतक महिला के परिजन भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए शव ले जाने से इंकार कर दिया। वन विभाग के अधिकारी पहुंचे तो लोगों ने मृतक परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की। इसके अलावा क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे बाघ के मूवमेंट को लेकर नाराजगी भी जताई।

      वन विभाग की संभागीय प्रबंधक भारती ठाकरे ने बताया कि वन्यप्राणी द्वारा जनहानि क्षतिपूर्ति योजना के तहत पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि आठ लाख रुपए प्रदान कर दी गई है। इसके बाद शव को पीएम के लिए भिजवाया गया।

      पहले भी हो चुकी ऐसी ही घटनाएं
      वहीं ग्रामीणों का कहना था कि इस जंगल के आसपास रहवासी गांव के लोगों का जीवकोपार्जन का सहारा तेंदूपत्ता ही हैं। उसे तोड़ने का काम मिलता है, इसी से घर का गुजारा होता है। लेकिन क्षेत्र में बाघ के हमले की बढ़ती इन घटनाओं से अब जीना दूभर हो गया हैं। कुछ महीने पहले भी सिवनी जिले के लखनवाड़ा कुरई थाना क्षेत्र में दो ग्रामीणों का बाघ ने शिकार किया था। उनकी भी मौत हो गई थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+