Pench Tiger Reserve में द ग्रेट मॉम की बहन लंगड़ी बाघिन हुई ठीक, डॉक्टरों ने किया इलाज
Pench Tiger Reserve: मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व में घायल हुई लंगड़ी बाघिन अब पहले से स्वस्थ हो गई है। डार्ट के जरिए बाघिन को ट्रैन्क्युलाइज किया गया था। फिर उचित इलाज मुहैया कराया गया।

Pench Tiger Reserve: बाघ एक लिए मशहूर एमपी के पेंच टाइगर रिजर्व से अच्छी खबर हैं। बीते दिनों घायल हुई लंगड़ी बाघिन को उचित इलाज मिल गया हैं। अब वह पहले से स्वस्थ है। हालांकि वह वृद्धावस्था में है, लेकिन पहले की तरह वह फिर पर्यटकों को आनंदित करेगी।
सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व में सबसे ज्यादा शावकों को जन्म देने वाली कॉलर वाली बाघिन की बहन, लंगड़ी बाघिन बुरी तरह से घायल हालत में पार्क कर्मियों को दिखाई दी थी। जिसके बाद घायल बाघिन के इलाज के लिए पूरी व्यवस्था की गई।
वन्यप्राणी चिकित्सकों ने डार्ट के जरिए बाघिन को ट्रैन्क्युलाइज किया और फिर कम समय में उसे उपचार प्रदान किया। उपचार के बाद बाघिन की हालत ठीक बताई जा रही है। बता दें कि पेंच की लंगड़ी बाघिन, कॉलर वाली बाघिन के नाम से मशहूर द ग्रेट मॉम की बहन है। इन दोनों को पेंच की बड़ी बाघिन ने जन्म दिया था।
लंगड़ी बाघिन को बड़ी बाघिन ने कॉलरवाली बाघिन के दो साल बाद जन्म दिया था। इसे टी-20 के नाम से भी पार्क प्रबंधन पहचानता है। दरअसल सफारी के दौरान पर्यटकों और गाइड ने लंगड़ी बाघिन को घायल अवस्था में टैक किया था। इस बात की जानकारी पेंच प्रबंधन को दी गई। जिसके बाद वन अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बाघिन को इलाज मुहैया कराया।
इलाज के बाद लंगड़ी बाघिन स्वस्थ है। पेंच टाइगर रिजर्व के उपसंचालक रजनीश सिंह ने बताया कि पेंच टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों और गाइड को बाघिन घायल हालत में बैठी दिखाई दी थी। संभवतः शिकार के दौरान उसे चोट लगना प्रतीत हो रहा था। फिलहाल उसे इलाज मुहैया कराया गया है, जिसके बाद वह स्वस्थ नजर आ रही है।
वृद्धावस्था में पहुंच चुकी है बाघिन
लंगड़ी बाघिन वैसे तो बाघों की औसत उम्र पार कर चुकी है और अब वृद्धावस्था के दौर से गुजर रही है। इसके द्वारा जन्म दिए गए अनेक बाघ पेंच के जंगलों में अपना इलाका बना चुके हैं। लंगड़ी काफी वृद्ध हो चुकी है लेकिन फिर भी वह अभी तक आसानी से शिकार कर पा रही है। वन्य प्राणी विशेषज्ञों ने बताया कि बाघों की औसत उम्र 14 साल के करीब होती है, हालांकि वे 20-22 साल तक भी जिंदा रह जातेहैं।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP?












Click it and Unblock the Notifications