Pench Tiger Reserve: पेंच टाइगर रिजर्व में फिर बड़ा बाघो का कुनबा, 2 बाघिन ने 7 शावको को दिया जन्म
Pench Tiger Reserve: रजनीश सिंह ने बताया कि पेंच टाइगर रिजर्व के कर्माझिरी वन परिक्षेत्र में गष्ती के दौरान मैदानी अमले ने दो बाघिनों के साथ शावक देखें है।

Pench Tiger Reserve: मध्यप्रदेश के श्योपुर के कूनो में लगातार हो रही चीजों के मौत के बाद सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व से खुशखबरी आई है। पेंच में सात नन्हे मेहमान आए हैं। दो अलग-अलग बाघिनों ने सात शावकों को जन्म दिया है। शुक्रवार को सातों शावक अलग-अलग क्षेत्र में 2 बाघिनों के के साथ दिखाई दिए है। पेंच टाइगर रिज़र्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि टाइगर रिज़र्व के अमले को कर्माझिरी रेंज में 2 बाघिनों के साथ 7 बच्चे नजर आए हैं।
बाघिनों के साथ शावकों की तस्वीरें कैमरे में क़ैद की गईं हैं। डिप्टी डायरेक्टर ने जानकारी दी कि बीजामट्टा वाली बाघिन के साथ चार शावक दिखाई दिए वहीं बांसनाला वाली बाघिन के साथ तीन शावक नजर आए हैं।बहरहाल श्योपुर के कूनो में लगातार हो रही चीतों की मौत के बाद सिवनी से आई ये जानकारी ख़ुशी के साथ ही राहत देने वाली है।
रजनीश सिंह ने जानकारी दी कि पेंच टाइगर रिजर्व के कर्माझिरी वन परिक्षेत्र में गष्ती के दौरान मैदानी अमले ने 2 बाघिनों के साथ शावक देखे गए हैं। इनमें से 1 बीजामट्टा वाली बाघिन के साथ 4 शावक तथा बांसनाला वाली बाघिन के साथ 3 शावक देखे गए हैं। डिप्टी डायरेक्टर ने जानकारी दी कि बांसनाला वाली बाघिन ने पहली बार शावकों को जन्म दिया है। जिसकी उम्र लगभग 3 वर्ष के आसपास होगी। जबकि बीजामट्टा क्षेत्र में रहने वाली बाघिन इससे पहले भी शावकों को जन्म दे चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications