Seoni News: क्रिकेट टूर्नामेंट में बॉलिंग कर रहे BJP नेता पर हमला, समर्थकों ने JCB से खुदवा डाली पूरी पिच

एमपी के सिवनी में क्रिकेट टूर्नामेंट खेल रहे भाजयुमों अध्यक्ष पर कुछ तत्वों ने हमला कर दिया। जिससे समर्थक भड़क गए और जेसीबी से मैदान की पिच खुदवा दी। पुलिस ने हमलावर चार आरोपियों को अरेस्ट किया हैं।

seoni

cricket tournament seoni: एमपी के सिवनी में क्रिकेट टूर्नामेंट खेल रहे भाजयुमों नेता का ऐसा विवाद हुआ कि समर्थकों ने बुलडोजर बुलवाकर मैदान की पूरी पिच ही खुदवा दी। ग्राउंड में लगे बैनर होर्डिंग सब तहस-नहस कर दिए गए। दरअसल क्रिकेट खेल रहे युवा मोर्चा अध्यक्ष युवराज सिंह राहंगडाले जब बॉलिंग कर रहे थे, तभी कुछ युवक वहां पहुंचे और चाकुओं से उन पर हमला कर दिया। जिससे राहंगडाले के समर्थक भड़क गए और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पिच खुदवाने की मांग करने लगे। हमलावरों और घायल नेता के बीच दो दिन पहले का विवाद बताया जा रहा हैं।

seoni
मध्य प्रदेश के सिवनी में युवा मोर्चा अध्यक्ष युवराज सिंह राहंगडाले पर शहर के कुछ तत्वों ने चाकुओं से हमला कर दिया। जिसमें युवराज गंभीर रूप से घायल हो गया और डॉक्टर ने उसे इलाज के लिए नागपुर रेफर कर दिया। घटना से गुस्साएं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की भीड़ ग्राउंड में पहुंच गई और घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। समर्थकों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए क्रिकेट की पिच खुदवाने पर अड़ गए। बवाल बढ़ता देख जेसीबी बुलाई गई फिर पुलिस के सामने पिच खुदवाई गई। ग्राउंड में टूर्नामेंट के लगे बैनर होर्डिंग भी तोड़ दिए गए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब युवा मोर्चा अध्यक्ष पर हमला हुआ तो आयोजन समिति ने हमलावरों को रोकने की कोशिश नहीं की।

हालांकि पुलिस ने इस मामले में शहर के शमशेर, दानिश, फिरोज और जीशान को अरेस्ट कर लिया हैं। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी अपराधिक प्रवत्ति के हैं। बताया गया कि दो दिन पहले बरघाट क्षेत्र में कुछ युवकों का विवाद हो गया था। जिसे सुलझाने युवराज सिंह वहां पहुंचे थे। इसी बात की रंजिश रखते हुए आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। क्रिकेट की पिच खुद जाने से टूर्नामेंट भी कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया है। वहीं भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने हमलावरों के अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी की भी मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+