UPSC Toppers Swati: सतना की स्वाति ने 4 वर्ष पहले मान ली थी हार, देशभर में 15वां स्थान हासिल कर रचा इतिहास

UPSC CSE Result 2022 Toppers List: सतना जिले की रहने वाली स्वाति शर्मा ने इस परीक्षा में पूरे देश में 15वां स्थान हासिल किया है। स्वाति ने कड़ी मेहनत के बाद अपने तीसरे अटेम्प्ट में ये बड़ी सफलता हासिल की है।

upsc topper swati sharma

UPSC Result 2022 Toppers List: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया है। इस बार परीक्षा में इशिता किशोर ने टॉप किया है। पहले चारों स्थान पर लड़कियों का कब्जा है। दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसरा स्‍थान उमा हरित एन ने प्राप्त किया है।

सतना जिले की स्वाति शर्मा ने इसमें 15वीं रैंक हासिल की है। स्वाति शर्मा मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर तहसील के भटनवारा गांव की निवासी हैं और इनके पिता ट्रांसपोर्ट का काम मैहर शहर में करते हैं। वहीं धार की संस्कृति सोमानी ने 49वीं रैक प्राप्त किया है। इनके पिता धार जिला बीजेपी अध्यक्ष हैं। जबलपुर में चेरीताल निवासी सुजीत जैन की बेटी सृष्टि जैन ने 165वीं रैंक हासिल की है।

4 साल पहले मान ली थी हार: सतना की स्वाति शर्मा ने देशभर में 15वीं रैंक हासिल की है। बताते चलें कि स्वाति 4 वर्ष से कड़ी मेहनत कर रही है। 2019 में टफ कांपटीशन देखकर खुद को एस्टीमेट कर वापस आ गई थी। लेकिन फिर भी स्वाति ने हार नहीं मानी और उनका प्रयास आज सफल रहा जो उन्होंने देशभर में 15वीं रैंक हासिल की है।

मां ने बढ़ाया हौसला: स्वाति ने जानकारी दी कि मां ममता शर्मा ने उन्हें हर कदम पर सहायता किया। पिता बिजनेस के सिलसिले में हमेशा बाहर रहते थे तो मां ही हर समय ख्याल रखती थीं। पिछली बार जब इंटरव्यू में असफल हुई तो मां ने ही संभाला और फोन कर कहा रोना नहीं और कड़ी मेहनत करना तुम ये कर सकती हो। हर कदम पर मां ने हौसला बढ़ाया और आज माता-पिता के आशीर्वाद से ये सफलता मिली है।

सतना की स्वाति शर्मा ने यूपीएससी में 15वीं रैंक हासिल की है। स्वाति शर्मा ने अपने तीसरे अटेम्ट में यूपीएससी में सफलता पाई है। स्वाति मध्यम वर्गीय परिवार से आती हैं। स्वाति के पिता मैहर में ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करते है। स्वाति शर्मा ने जबलपुर से पढ़ाई की है।

स्वाति ने बगैर कोचिंग के यूपीएससी परीक्षा पास की है। इसके लिए उन्होंने जबलपुर में ही रहकर तैयारी की है। स्वाति ने भोपाल के राजीव गांधी प्राेद्यौगिकी विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके साथ उनका यूपीएससी के लिए ऑप्शनल सब्जेक्ट सोशियोलॉजी था। स्वाति ने जानकारी दी कि उन्हें मूवी और डांस देखना काफी पसंद है। वो अपने खाली समय में पिक्चर देखती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+