Satna News: वाणसागर बांध के विशेष मरम्मत कार्य हेतु 26 करोड़ 62 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
Satna News:
Satna News: पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने बताया कि अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र विभिन्न सड़कों के मामले में पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो चुका है। ।
राज्यमंत्री पटेल के प्रयासों से बाणसागर बांध परियोजना के आरवीसी एवं एलवीसी स्लूस गेट एवं रेडियल गेटों के रिसाव को रोकने राज्य शासन द्वारा 26 करोड़ 62 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं अमरपाटन क्षेत्र की तीन प्रमुख सड़कों के लिए 8 करोड़ 57 लाख 78 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

राज्य शासन की स्थाई वित्तीय समिति की 250वीं बैठक में लोक निर्माण विभाग से निर्मित होने वाली सड़के जिसमे ग्राम ताला से मैरटोला होते हुए छतुरिहा टोला पहुंच मार्ग लंबाई लगभग 3.20 कि.मी. लागत राशि 2 करोड़ 83 लाख 93 हजार रुपए, दूसरी सड़क ग्राम अजमाईन से ताला-छतुरिहा टोला पहुंच मार्ग लंबाई 3.80 कि.मी. लागत राशि 3 करोड़ 8 लाख 14 हजार रुपए साथ ही विकासखंड रामनगर अंतर्गत ग्राम देवदही से बरगाही टोला, पुल सहित पहुंच मार्ग लंबाई 3.10 कि.मी. लागत राशि 2 करोड़ 65 लाख 71 हजार रुपए की सड़कों की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
इसी प्रकार जल संसाधन विभाग द्वारा बाणसागर बांध के आरबीसी, एलबीसी के स्लूस वेल एवं स्लूस गेट तथा मुख्य बांध के 18 नग रेडियल गेटों से हो रहे रिसाव को रोकने के लिए सुधार कार्य की विशेष मरम्मत हेतु 26 करोड़ 62 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति दिलाई है। गौरतलब है कि इनकी मांग क्षेत्रवासियो, ग्रामीणों द्वारा निरंतर की जा रही थी। राज्यमंत्री श्री पटेल की पहल पर क्षेत्र की इन सौगातों के मिलने पर ग्रामीणों द्वारा राज्यमंत्री श्री पटेल का आभार जताया गया है।












Click it and Unblock the Notifications