रैपिडो से CM हाउस पहुंचा विधायक, जानिए कौन है डकैतों के क्षेत्र में BJP को जीत दिलाने वाले इकलौते नेता
Surendra Singh Gaharwar: मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो रैपिडो बाइक से मुख्यमंत्री आवास पहुंचते दिख रहें है। जब उनसे पूछा गया कि बिना किसी सुरक्षा के वो रैपिडो से आ गए। तो उन्होंने कहा कि मीटिंग में देरी ना हो इसके लिए रैपिडो से आना पड़ा।
मुख्यमंत्री आवास के बाहर मौजूद पत्रकारों ने विधायक से बाइक में आने की वजह पूछा तो कहने लगे मीटिंग में देरी न हो इसलिए बाइक से आना पड़ा। सिक्योरिटी के सवाल पर विधायक बोले हम डकैतों के क्षेत्र से आते हैं। हमें कोई मार थोड़ी देगा। विधायक नहीं थे, तब भी ऐसे ही चलते थे। गनमैन को किसी काम से भेज दिया था, मीटिंग में देरी न हो इसलिए मोटरसाइकिल से आ गया।

विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने बताया कि मैं चित्रकूट से आता हूं। जो कभी दस्यु समस्या के लिए जाना जाता था। मैं वहां भी इसी तरह निर्भय होकर क्षेत्र का दौरा करता हूं। कभी किसी प्रकार का भय नहीं लगता है। विधायक ने बताया, डर उसे लगता है, जो अंदर से कमजोर होता है।
भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार सतना जिले की जिस चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित होकर आए हैं। उसे कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। 2008 में सुरेंद्र सिंह गहरवार ने ही बीजेपी को पहली बार चित्रकूट से जीत दर्ज कराई थी। 2013 में कांग्रेस के प्रेम सिंह ने जीत दर्ज की थी, लेकिन बाद में उनका स्वर्गवास हो गया था। उचुनाव में बीजेपी ने सुरेंद्र सिंह को टिकट नहीं दिया। 2018 में वह कांग्रेस के नीलांशु चतुर्वेदी से हार गए थे, लेकिन 2023 में पुन: भाजपा को जीत दिलाने में कामयाब हुए। सुरेंद्र सिंह इससे पहले सतना जिला पंचायत के उपाध्यक्ष भी रहे हैं।
उन्होंने विधि से स्नातक (एल एल बी) और स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है। अपने विधायक के कार्यकाल में उन्होंने चित्रकूट में जल संरचनाओं के सुधार शिक्षा की बेहतरी के लिए काम किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications