Satna News: टेडी बियर बने लड़के ने बीच चौराहे पर कर दी ऐसी हरकत, पुलिस की नजर पड़ी तो उठा लाई थाने
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना शहर के बीच चौराहे पर टेडीबियर बनकर डांस का रील बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी अनुसार शहर के नई बस्ती नजीराबाद 21वर्षीय युवा मोहम्मद उवैस पिता मोहम्मद इरफान को सिटी कोतवाली पुलिस ने बीच चौराहे पर रील बनाने के मामले में गिरफ्तार किया है।

जिसके बाद आरोपी को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया है। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस ने भी सार्वजनिक मार्ग पर यातायात बाधित करने के मामले में उसके ऊपर चालानी कार्रवाई की है।
बता दें कि आज कल युवाओं के द्वारा मंदिर, रेलवे प्लेटफॉर्म, कॉलेज और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर रील बनाने का चलन बढ़ा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रील बना कर शेयर करने और फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाकर पैसे कमाने की चाहत में युवा नियम कायदों की अवहेलना कर रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक युवक पीले कलर की टेडीबियर की ड्रेस पहन कर शहर के सिविल लाइन चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल के पास फिल्मी गाने पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था।
उस वीडियो पर संज्ञान लेकर ऐसी हरकत करने वाले युवक की तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान आरोपी के बारे में सूचना मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।












Click it and Unblock the Notifications