Satna News: ताला में राज्य मंत्री ने किया स्वास्थ्य केंद्र का भूमिपूजन, 11 करोड़ की लागत से बनेगा अस्पताल

Satna News: सतना पहुंचे राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने अमरपाटन क्षेत्र में कई करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने ताला में स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

राज्यमंत्री पटेल ने ग्राम अमझर में 8 करोड़ 36 लाख रूपये लागत के गिदुरिहाई बांध निर्माण का भूमिपूजन किया। ग्राम पंचायत कुम्हारी एवं ग्राम पंचायत जगदीशपुर में नव-निर्मित सामुदायिक भवन और रिटर्निग वाल का लोकार्पण तथा सुदूर सड़क, अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन किया।

Satna News:

पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने ताला में 10 करोड़ 94 लाख रूपये की लागत के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ताला के निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया। राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है। गरीब को भी निःशुल्क इलाज उसके घर के नजदीक मिल सके इसके लिये सरकार प्रतिबद्ध है।

उन्होने कहा कि गरीब परिवारों को गंभीर बीमारियों के उपचार के लिये आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। करोड़ों परिवारों को अब तक आयुष्मान योजना से जोड़ा जा चुका है। जिसमें 5 लाख रुपये तक के इलाज का खर्चा सरकार उठा रही है।

राज्यमंत्री से पटेल ने कहा कि प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं और जरूरतों को ध्यान में रखकर भविष्य का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। किसी कारणवश जिन भी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ नहीं मिला था। ऐसे लोगों को चिन्हित करने काम सरकार कर रही है और उन्हें योजना का लाभ देकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। वर्तमान समय में अमरपाटन विधानसभा में 4 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्य प्रगतिरत हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह, सरपंच ज्योति सिंह, जनपद सदस्य हीरेंद्र द्विवेदी, नरेंद्र सिंह, रमाशंकर मिश्रा, अखिलेश्वर सोनी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+