Satna News: रामवन से शुरू हुई स्नेह यात्रा, 52 जिलों के विकासखंडों में करेगी भ्रमण
Sneh Yatra MP:
Sneh Yatra MP: मध्यप्रदेश के सभी 52 जिलों में 16 से 26 अगस्त तक 11 दिवसीय स्नेह यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। संस्कृति विभाग, जनसम्पर्क विभाग, पर्यटन विभाग तथा आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास इस स्नेह यात्रा में सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं।
सतना जिले में चित्रकूट के सुप्रसिद्ध संत श्री रामहृदय दास की अगुवाई में संत रामगोपाल दास, नारायण दास ने प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल रामवन से बड़े हनुमान जी की प्रतिमा का पूजन अर्चन कर स्नेह यात्रा का शुभारंभ किया।

यात्रा का मूल उददेश्य पूज्य साधु संतों के सान्निध्य में सामाजिक समरसता का प्रयास, जातिगत वैमनस्य को समाप्त कर सामाजिक जीवन में एकात्म भाव का प्रतिपादन, साधु संतों के प्रेरक मार्गदर्शन में सकारात्मक और सार्थक वातावरण का निर्माण कर समाज के समस्त वर्गों के भेदभाव को भुलाकर एक थाल एक ख्याल के रूप में जोडने का प्रयास कर समाज को विखंडित करने वाली शक्तियों के विरूद्ध ऊंच-नीच से परे जातियों का एकीकरण का अनुष्ठान करना है।
कलेक्टर अनुराग वर्मा के निर्देशन में यात्रा का आयोजन जिला सतना में किया जा रहा है। जिला सतना अंतर्गत यात्रा में राज्य अतिथि दर्जा प्राप्त रामयणी कुटी आश्रम चित्रकूट के पूजनीय संत स्वामी रामहृदय दास महाराज के सानिध्य में यात्रा का शुभारंभ 16 अगस्त 2023 को रामपुर बाघेलान के रामवन से हुआ।
यह यात्रा 17 एवं 18 अगस्त 2023 को अमरपाटन, 19 अगस्त को रामनगर, 20 एवं 21 अगस्त 2023 मैहर, 22 अगस्त को उचेहरा, 23 अगस्त को नागौद, 24 अगस्त को सोहावल एवं 25 अगस्त को मझगवां एवं 26 अगस्त को व्यंकटेश मंदिर सतना में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन करते हुए यात्रा का समापन किया जाएगा।
यात्रा के समन्वय की जिम्मेदारी राज्य शासन द्वारा जन अभियान परिषद को दी गई है। जिसमे सभी विभागों के सहयोग से यात्रा गांव-गांव पहुंच कर सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक वैभव के संदेश को जन जन तक पहुंचाएगी। जिला आयोजन समिति ने सभी सतना के नागरिकों, सामाजिक और आध्यात्मिक संगठनों को यात्रा से जुड़ने की अपील की है।
सतना जिले में रामवन से शुरू हुई यात्रा बुधवार को कदैंला, बाधा, कृष्णगढ़, कोनिया, सोनौरा, लेदरा, गुडहुरू, मरौहा, चकदही का भ्रमण किया। निर्धारित कार्यक्रमानुसार 17 अगस्त को रामपुर बघेलान के रामवन से प्रारंभ होकर बैरिहा, करमऊ, रघुनाथपुर, गोरइया, जनार्दनपुर, लामीकरही, कोरिगवां, रिमार, बहेलिया भाट, बेला, कोठार का भ्रमण करेगी।












Click it and Unblock the Notifications