Satna News Video: पत्नी और साली की इस हरकत से उठाया खौफनाक कदम, पति ने वीडियो में सुनाई आपबीती
Satna News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले से दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो युवक के आत्महत्या से कुछ दिन पहले का है। उसने वीडियो में बोला कि उसकी पत्नी और साली ने उसे इतना परेशान किया है कि वह कभी भी मर सकता है।
इतना ही नहीं युवक ने वीडियो में यह तक कहा है कि उसके करने के बाद माता-पिता की जान को भी खतरा हो सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

मृतक युवक के पिता का आरोप है कि बेटे को जब उसकी पत्नी ने धमकी दी तो वह थाने गया था। लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पुलिस कार्रवाई करती तो बेटा आज जिंदा होता। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
जानकारी अनुसार मृतक का यह वीडियो करीब 5 दिन पुराना है। युवक ने 22 नवंबर की शाम जहरीला पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या कर ली है। मृतक सोनौरा निवासी आशू तिवारी की की शादी लगभग 9 महीने पहले 8 फरवरी 2023 को बिहरा निवासी माला मिश्रा से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होने लगे।
मृतक के पिता ने जानकारी दी की मृतक की पत्नी किसी अन्य युवक से बात करती थी। आशू ने इसका विरोध किया तो उसके धमकियां मिलने लगीं। इधर, साली कोमल मिश्रा भी अपनी बहन का साथ देने उसके ससुराल आकर रहने लगी। पत्नी से प्रताड़ित होने के बाद 4 नवंबर को आशू ने अमरपाटन थाने में शिकायत करने पहुंचा था। लेकिन, पुलिस ने उसकी शिकायत पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। आखिर 22 नवंबर को उसने मौत को गले लगा लिया।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications