Satna Accident News: सतना जिले में दो बड़े सड़क हादसों में चार श्रद्धालुओं की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल

Satna Accident News: घटना में 4 श्रद्धालुओं की मौत हुई है और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। पहली घटना अमरपाटन थाना अंतर्गत ग्राम असरार के पास की है। दूसरी कोठी थाना क्षेत्र के रेक्सेलवा गांव पास की है।

Satna ,road, accident 4 devotees,

Satna Accident News: सतना जिले में गुरुवार की रात अमरपाटन और कोठी में दो बड़े हादसे हो गए। इसमें चार दर्शनार्थियों की मौत हो गई। वहीं दो दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

पहला सड़क हादसा

पहला सड़क हादसा अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम असरार के पास हुआ। यहां तेज रफ्तार श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गयी। इसमें 19 ज्यादा लोग घायल हो गई। घटना में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 7 गंभीर घायलों को सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाकियों का उपचार अमरपाटन में चल रहा है। बताया जा रहा है सभी मैहर मां शारदा देवी के दर्शन करके घर जा रहे थे। ग्राम खोखम के आसपास के करीब 30 लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार थे घटना का शिकार हो गए।

दूसरा सड़क हादसा

दूसरी घटना सतना के कोठी थाना अंतर्गत रेक्सेलवा गांव के पास में हुई। यहां जवारा विर्सजन कर पैदल गांव लौट रहे श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन कुचल दिया। इस घटना में दो श्रद्धालुओं की हुई मौत हो गई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। हादसे में घायल सभी लोगों को कोठी अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगो को सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+