Satna news : बेवफाई से बौखलाए बुजुर्ग ने की प्रेमिका के बच्चे की हत्या, दूसरे प्रेमी के नाम फेंकता था लव लेटर
Satna news : जिले में बेवफाई से बौखलाए एक 65 वर्षीय पूर्व प्रेमी ने प्रेमिका के बच्चे की बेहरमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। 65 साल के बुजुर्ग पूर्व प्रेमी ने युवक की हत्या महज इसलिए कर दी क्योंकि महिला का प्रेम प्रसंग किसी और से चलने लगा था। महिला के जीवन में दूसरे प्रेमी की एंट्री से बौखलाए आरोपी ने दोनों से बदला लेने की नीयत से प्रेमिका के बेटे को अपना शिकार बना डाला। युवक की हत्या कर आरोपी नए प्रेमी को फंसाना चाहता था। इसके लिए उसने बकायदा साजिश रची। सिंहपुर थाना क्षेत्र के ओढ़की में 20 नवम्बर की रात हुई युवक की हत्या के मामले में सिंहपुर थाना पुलिस के इस को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेम प्रसंग के दौरान दिए थे डेढ़ लाख
पुलिस को पता चला कि रवि की मां के प्रेम-प्रसंग गांव के बाला अहिरवार और बाद में नत्थू अहिरवार से चल रहा था। बाला रवि के परिवार को प्रेम-प्रसंग के दौरान करीब 1 लाख 50 हजार दे चुका था। महिला का संबंध नत्थू अहिरवार से हो जाने से बाला उसके परिवार से दुश्मनी रखने लगा था। आरोपी बाला ने पुलिस को बताया कि रवि के परिवार को 1 लाख 50 हजार रुपए दिए थे। मांगने पर महिला लौटा नहीं रही थी। नत्थू से महिला की नजदीकी और 1.50 लाख गंवाने के चलते उसे फंसाने की साजिश रचने लगा।

थाना प्रभारी ने बताया
थाना टीआई शैलेंद्र पटेल ने जानकारी दी कि रवि अहिरवार 23 वर्षी पिता स्व. मुन्नीलाल निवासी ओढ़की का शव अथनहा बगीचे में बरामद हुआ था।
उसके गले में रस्सी और माथे पर चोट के निशान थे। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने टीम गठित कर अलग-अलग टॉस्क दिए थे। रवि की हत्या के आरोप में बाला प्रसाद अहिरवार उर्फ विधायक 65 निवासी ओढ़की और दीपक रजक 25 पिता सज्जू निवासी पड़रौत को हिरासत में लिया गया है। आरोपी बाला और दीपक ने उस रात रवि को जमकर शराब पिलाकर गला घोंट दिया था।

नए आशिक के नाम से भेजता था लव लेटर
बुजुर्ग वाला अहिरवार पढ़ा-लिखा नहीं है, लेकिन इस साजिश को उसने जिस तरह अंजाम दिया उससे पुलिस भी हैरान है। थाना प्रभारी शैलेंद्र पटेल ने जानकारी दी कि प्रेम पत्र और सुसाइड नोट की लिखावट एक जैसी होने पर आरोपी पकड़ा गया बाला अहिरवार ने पैसों का लालच देकर पड़रौत निवासी दीपक रजक को साजिश में शामिल किया, नत्थू को फंसाने के लिए बाला दीपक से प्रेम पत्र लिखाकर रात में महिला के घर के आंगन में फेंकता था। महिला को लव लेटर वे नत्थू के नाम से लिखवाता था। बाला को भरोसा था कि इससे महिला परेशान हो जाएगी और नत्थू को छोड़ देगी जब ऐसा नहीं हुआ तो महिला के बेटे रवि को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

नए आशिक को रास्ते से हटाने के लिए रचा षड्यंत्र
रवि की हत्या के पहले बाला ने दीपक से एक सुसाइड नोट लिखवाया इसमें नत्थू को मौत का जिम्मेदार ठहराया गया। बाला के कहने पर दीपक में सुसाइड नोट की फोटो कॉपी और लेमिनेशन करा लिया था रवि का गला घोंट कर उसकी जैकेट हस्तलिखित और पेंट की जेब में फोटो-कॉपी वाला सुसाइड नोट रख दिया गया था, कई ताकि पुलिस गुमराह होकर नत्थू को गिरफ्तार करें कथित सुसाइड नोट और लव लेटर की हैंडराइटिंग एक होने से साफ हो गया कि रवि ने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा पकड़े जाने पर बाला ने बताया कि हत्या को आत्महत्या बताने के लिए उसने ऐसा किया।












Click it and Unblock the Notifications