Satna news : खेत के मेड में मिला नरकंकाल, पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा रीवा
Satna news : जिले के सभापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बांधी में शुक्रवार की शाम नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि बांधी गांव में धान के खेत में कुछ मजदूर धान काटने गए हुए थे। उसी दौरान उन्हें खेत के मेड में नरकंकाल दिखाई दिया। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नरकंकाल को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल, हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मेड के पास मिला नर कंकाल
मामला सभापुर थाना इलाके के बांधी ग्राम का है, जहां शुक्रवार की शाम को छोटेलाल सिंह के खेत की मेड के पास नर कंकाल देखा गया, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ इक्कठा हो गई। वहीं, पुलिस ने आने के बाद कंकाल को अपने कब्जे में ले लिया। बता दें कि डेड बॉडी पूरी तरह से हड्डियों में तब्दील हो चुका था लेकिन कपड़ों के आधार पर पहचान राजेन्द्र सिंह बांधी निवासी के रूप में की गई है।
मृतक के बड़े भाई की भी हुई थी संदिग्ध परिस्थिति में मौत
गांव वालों से मिली जानकारी के मुताबिक, राजेन्द्र के बड़े भाई की भी इसी तरह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। उसकी मौत के बाद परिवार वालों ने उसकी जायदाद को छीनने का प्रयास किया था। जिसकी हत्या हुई है उसकी भी शादी नहीं हुई थी और उसके पास काफी भूमि और संपत्ति थी। इतना ही नहीं, राजेन्द्र के गुम होने के 6 दिन बाद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई।
फॉरेंसिक जांच के लिए रीवा भेजा कंकाल
राजेन्द्र सिंह अपने घर से 13 सितंबर से ही गुमशुदा था। जिसकी शिकायत परिवार वालों ने सभापुर थाना और पुलिस अधीक्षक ऑफिस में की थी लेकिन पुलिस की खोजबीन के बावजूद भी उसका सुराग नहीं चल पाया था और आखिरकार शुक्रवार को उसके डेड बॉडी को कंकाल के रुप में बरामद किया गया है।
टीआई ने दी जानकारी
थाना प्रभारी सभापुर राजेन्द्र मिश्रा ने जानकारी दी कि, कंकाल को फॉरेंसिक जांच के लिए रीवा भेजा जा रहा है। उसका शेष हिस्सा भी तलाशा जा रहा है। पुष्टि के लिए डीएनए जांच भी कंकाल की कराई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications