Satna news : पड़ोसी ने अपहरण और दुष्कर्म के बाद की मासूम की हत्या, 10 दिन बाद टुकड़ों में मिला कंकाल
Satna news : सतना रविवार को शर्मसार हो गया। दरअसल यहां एक बार फिर एक मासूम के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या का मामला सामने आया है।आरोपी ने मासूम के साथ क्रूरता करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इस जघन्य कांड के आरोपी राजेश रजक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन लोगों में घटना को लेकर भारी रोष है। बताया जा रहा है कि आरोपी उसे बिरसिंहपुर घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। उसके बाद आरोपी तो लौट आया लेकिन बालिका नही लौटी।

जानिए पूरी घटना
घटना सतना जिले के सभापुर थाना इलाके की है। जहां बीते 17 नवंबर को एक एक नाबालिक बच्ची लापता हुई थी। अब 10 दिन बाद पुलिस ने पड़ोसी युवक को हिरासत में लिया है। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने बच्ची का कंकाल कब्जे में लिया है। आरोप है कि पड़ोसी ने रेप के बाद बच्ची की हत्या कर दी।

पत्नी के चरित्र पर संदेह
दरअसल, आरोपी को पत्नी के चरित्र पर संदेश के चलते बच्ची की निर्मम हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, आरोपी रमेश रजक को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेश था। उससे मुलाकात करने कई अंजान लोग घर आते थे। खबर है कि आरोपी रमेश के पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति उन लोगों को घर में रोकता था और अंजान लोग पड़ोसी के घर में मुर्गा-शराब पार्टी करते थे। ऐसे में आरोपी अपने पड़ोसी से दुश्मनी रखता था। उससे बैर रखता था और उससे बदला लेना चाहता था।

बिरसिंहपुर मार्केट घुमाने का लालच
17 नवंबर को आरोपी रमेश रजक ने पड़ोसी की छोटी बेटी को बिरसिंहपुर मार्केट घुमाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद रमेश रजक ने बुंदेला पुरवा के जंगल में ले जाकर पहले 7 वर्षीय की नाबालिक बच्ची से रेप किया और उसके बाद गला दबाकर मासूम की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी बच्ची का शव जंगल में छोड़कर वहां से चला गया। वहीं देर शाम बच्ची के घर नहीं पहुंचने पर परिवार वालों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई।
शिकायत के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने फोन कॉल रिकॉर्ड के आधार पर पड़ोस में रहने वाले रमेश रजक को पकड़ कर पूछताछ की। स्टार्टिंग में आरोपी पुलिस को गुमराह करता था लेकिन जब पुलिस ने कढ़ाई की तो वह टूट गया और उसने मासूम की हत्या और रेप की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने जानकारी दी कि वह बच्ची को बिरसिंहपुर मार्केट घुमाने का प्रलोभन देकर अपने साथ ले गया था और फिर बुंदेला पुरवा के जंगल में ले जाकर रेप के बाद बच्ची की हत्या कर दी।

पुलिस ने 10 दिन बाद कंकाल किया बरामद
आरोपी के बताए अनुसार पुलिस मौके पर पहुंची तो मासूम का शव कंकाल में बदल चुका था। डेड बॉडी को जंगली जानवर खा चुके थे और हड्डियों के कुछ ही हिस्से बचे थे। पुलिस ने टुकड़ों में कंकाल बरामद कर फॉरेंसिक जांच के लिए रीवा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या सहित कई धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं, ताकि उसे फांसी की सजा मिल सके।












Click it and Unblock the Notifications