Satna: शाकाहारी परिवार ने मंगाया पनीर टिक्का गार्लिक ब्रेड, डोमिनोज ने भेज दिया नॉनवेज, थाने पहुंची शिकायत

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना में एक ब्राह्मण परिवार ने फूड डिलीवरी एप डॉमिनोज के जरिए चिली पनीर टिक्का गार्लिक ब्रेड का ऑर्डर किया था। डिलीवरी ब्वॉय ने पनीर टिक्का की जगह नॉनवेज पेपरानी गार्डिक ब्रेड डिलीवरी कर गया।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि खाने पर मांसाहारी भोजन की जानकारी पर फूड डिलवरी एप पर शिकायत की, लेकिन कोई समाधान न मिलने पर सिविल लाइन थाना में पन्ना नाका स्थित डॉमिनोज रेस्टोरेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Satna News Domino s sent non veg

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 31 अक्टूबर को डॉमिनोज रेस्टोरेंट से खाने के कई शाकाहारी आइटम का आर्डर किया था। इसमें जब डिलीवरी हुई तो वह चार अलग अलग बॉक्स में आया जिसे पीड़िता और पीड़िता के परिवार ने खाना शुरू कर दिया।

पीड़िता नैंसी तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उसी ऑर्डर में एक आइटम पनीर टिक्का गार्लिक ब्रेड भी था। पीड़िता ने कहा कि हमने जैसे ही वह पीस खाया तो उसके अंदर मीट (पैपोरोनी) था। हालांकि यह ब्रेड के अंदर था इसलिए उपर से कुछ भी समझ में नहीं आया। इसके कारण मेरा पूरा परिवार मानसिक रूप से सदमे में है। सभी को दीपावली के पावन अवसर पर बहुत ही गहरा आघात पहुंचा है। क्योंकि हमारा परिवार शुद्ध ब्राम्हण परिवार है।

पीड़िता नैंसी तिवारी के मुताबिक इसकी शिकायत डोमिनोज कस्टमर केयर और पन्ना नाका स्थित डोमिनोज रेस्टोरेंट में भी की है। इस पर संतुष्टि भरा निराकरण नहीं मिल पाया है। हालांकि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर शिकायती आवेदन लेकर जांच में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+