VIDEO: 20 फीट का अजगर निगल गया जिंदा बकरा, फिर हो गई ऐसी हालत

Satna News video: मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक खौफनाक मंजर देख लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। जब एक अजगर ने देखते ही देखते पूरा बकरा निगल गया। जिसके बाद उसका पेट बुरी तरह से फूल गया है। उसकी हालत खराब हो गई है। अजगर भागने की हालत में भी नहीं है।

बकरा पालक रामलाल पाल के अनुसार मंगलवार की दोपहर बकरे को खारा गांव में चरा रहा था। उसी समय सड़क से कुछ दूरी पर बकरे के चीखने की आवाज सुनी जब वहां पहुंचा तो वहां का मंजर देख सन्न रह गया। आंखों के सामने करीब 20 फीट लंबा अजगर बकरे को अपना निवाला बना रहा था।

Python swallowed goat alive Satna

Recommended Video

    VIDEO: 20 फीट का अजगर निगल गया जिंदा बकरा, फिर हो गई ऐसी हालत

    बकरा रामलाल पाल बड़ा इटमा निवासी का बताया जा रहा है। विशालकाय अजगर के निवाले से ग्रामीण दहशत में है। बकरे को निगलने के बाद अजगर घटना स्थल पर ही आराम फरमा रहा है। वह चलने की हालत में नही है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया लेकिन 24 घंटे गुजर जाने के बाद वन अमला मौके पर नही पहुंचा है। कौतूहल के विषय बने विशाल अजगर को देखने क्षेत्र के दूर-दूर से लोग खारा गांव पहुंचने लगे है। लेकिन अजगर के खौफ से कोई नजदीक नही जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+