Griha Pravesh: पीएम नरेंद्र मोदी ने 4.50 लाख परिवार को कराया गृह प्रवेश, 2024 तक सबको पक्के मकान मिलेंगे
Pradhanmantri aawas Yojana : पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यह पहला मौका है जब मध्य प्रदेश के 4.5 लाख परिवारों को धनतेरस के दिन गृह प्रवेश कर रहे हैं। अब इन परिवारों को अपने सपनों को सच करने की नई ताकत मिली है। आवास में खुशियां और नए संकल्प लेने का भी दिन है।
Recommended Video

पीएम नरेंद्र मोदी धनतेरस के दिन शनिवार को वर्चुअली कार्यक्रम के जरिए मध्य प्रदेश की जनता को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 4.5 लाख परिवारों को धनतेरस के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह प्रवेश कराया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में रिश्वत देनी पड़ती थी। जो वे कहते थे, वहीं से सामान लेना पड़ता था। पिछले सरकारों में जो आवास बनते भी थे, ज्यादातर में गृह प्रवेश ही नहीं हो पाता था।
पिछली सरकारों पर बरसें मुख्यमंत्री शिवराज
सतना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एमपी के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद थे। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने गरीबों का गला काटा, पानी छीन लिया। पीएम आवास से वंचित रखा। नेहरू ने कश्मीर तोड़ा। सरदार पटेल ने देश को जोड़ा।
एमपी के हर गरीब को पक्के मकान मिलेंगे
मुख्यमंत्री ने एक बार फिर घोषणा किया ह कि मध्य प्रदेश के हर गरीब को पक्के आवास मिलेंगे। आवास बनाने के लिए जिनके पास जमीन नहीं है, उन्हें जमीन देंगे। दीवाली के बाद मध्य प्रदेश में नई क्रांति होगी। मुख्यमंत्री भू-आवास योजना के तहत जमीन और उसका पट्टा दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्तिशाली भारत बन रहा है। मध्य प्रदेश के पांच करोड़ लोगों को फ्री में राशन देने का चमत्कार भी प्रधानमंत्री जी के ही कारण बीजेपी की सरकार में हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 तक कोई परिवार झोपड़ी में नहीं रहेगा। सबके पक्के आवास बनाकर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सबको राशन, सबको मकान और सबके इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी हॉस्पिटल में 5 लाख रूपये तक निःशुल्क इलाज कराया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications