MP News: मृत व पाला बदल चुके नेताओं को कांग्रेस ने बनाया पदाधिकारी, सूची सार्वजनिक होने के बाद हो रही किरकिरी
Satna News: ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग ने मृत हो चुके नेता को पद दे दिया। सतना जिले के गुलाब सोनी जिनकी मृत्यु पिछले महीने हो चुकी है। उन्हें भी ओबीसी स्टेट कॉर्डिनेटर बना दिया।

Satna News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ द्वारा जारी स्टेट ज्वाइंट को-आर्डिनेटर की सूची विवादों में फंस गई है। सतना जिले से जिन्हें जिम्मेदारी दी गई है, उनमें से मृत हो चुके और कुछ दूसरी पार्टी में जा चुके नेताओं के नाम शामिल हैं।
दरअसल, यह चुनावी वर्ष है। ऐसे में पार्टियां अपनी जमीनी तैयारियों के लिए विभिन्न नियुक्तियां कर रही हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में नियुक्ति की गई, जिसमें बड़ी लापरवाही सामने आई। 27 मार्च को जारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ से स्टेट ज्वाइंट को आर्डिनेटर की सूची में सतना जिले से गुलाब सोनी व गेंदलाल पटेल भी शामिल हैं। गुलाब सोनी का देहांत हो गया है। जबकि, गेंदलाल पटेल ने नगरी निकाय चुनाव के समय ही कांग्रेस छोड़ बसपा का दामन थाम लिया था ।
लिपिकीय त्रुटि है: सिद्धार्थ कुशवाहा विधायक
कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा कि यह सामान्य लिपिकीय त्रुटि है। गुलाब सोनी का निधन हुए लगभग 15 दिन हुए हैं। जबकि, यह प्रक्रिया काफी पहले प्रारंभ हो चुकी थी।
गेंदलाल भाई के मामले में चूंकि सामान्य निर्देश थे कि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों को यह जिम्मेदारी दी जाए, तो संबंधित से सूची में से नाम उठाने में त्रुटि हो गई होगी। इसे सुधारा जा रहा है।
साजिश है मेरे खिलाफ: गेंदलाल
गेंदलाल ने कहा कि उन्हें कांग्रेस छोड़े साढ़े 9 महीने हो चुके हैं। अब वह बसपा से विधानसभा की तैयारी कर रहे हैं। इस तरह से सूची में नाम डाल कर मुझे बदनाम करने की साजिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications