MP Election 2023: सतना की अमरपाटन सीट पर हर बार विधायक बदलती है जनता, क्या बीजेपी बदल पाएगी इतिहास?
MP Election 2023: अमरपाटन विधानसभा सीट पर इस समय बीजेपी का कब्जा है। अमरपाटन के वोटर हर चुनाव में विधायक बदलते हैं। बीजेपी के सामने सीट पर कब्जा बरकरार रखने की चुनौती है।
MP Election 2023: सतना जिले के अमरपाटन सीट पर भाजपा का कब्जा है और राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल यहां से विधायक हैं। इस सीट पर ब्राह्मण और पटेल वोटरों का दबदबा है। यहां बीएसपी का जनाधार भी देखने को मिलता है।
2018 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को 56089 वोट और बीजेपी प्रत्याशी को 59836 वोट मिले थे। बीजेपी के रामखेलावन पटेल ने कांग्रेस के राजेंद्र सिंह को 3,747 वोट से हराया था।

करीब 2.7 लाख मतदाताओं वाली यह सीट सतना लोकसभा के अंतर्गत आती है। इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी बारी-बारी से चुनाव जीतते आए हैं। यही वजह है कि दोनों दल यहां से अपनी संभावनाएं तलाशने में जुटे हैं।
वर्ष 2013 के चुनाव में यहां से कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की थी। तब राजेंद्र सिंह ने भाजपा के रामखेलावन पटेल को करीब 11 हजार वोटों से चुनाव हराया था। इस चुनाव में कांग्रेस को 33 और भाजपा को 25 फीसदी वोट प्राप्त हुए थे। कांग्रेस-भाजपा के अलावा यहां बहुजन समाजवादी पार्टी का भी अच्छा जनाधार है और पार्टी ने पिछले चुनाव में 24 फीसदी वोटों पर सेंध लगाई थी। सपा, एनसीपी और आरपीआई जैसे दलों ने पिछले चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारे थे।
साल 2008 में पहली बार यहां से रामखेलावन पटेल चुनाव जीते थे। इसके बाद साल 2013 में कांग्रेस के राजेंद्र सिंह को जनता ने मौका दिया। लेकिन वर्ष 2018 में रामखेलावन को फिर जनता ने निर्वाचित कर विधानसभा भेजा तो इस बार भाजपा सरकार में रामखेलावन को राज्य मंत्री बनाया गया है। इस सीट पर अब तक 14 बार चुनाव हुए हैं। जिसमें से 7 बार कांग्रेस, 5 बार बीजेपी और 2 बार भारतीय जनसंघ के उम्मीदवार जीते हैं। साल 1957 में रामहित गुप्ता भारतीय जनसंघ से पहली दफा चुनाव जीते थे। वहीं साल 1962 में कांग्रेस के गुलशेर अहमद ने जीत हासिल की थी।
विधानसभा सीट में वोटरों की कुल संख्या 2 लाख 31 हजार 716 है। यहां पटेल और ब्राह्मण वोटरों का दबदबा है। ब्राह्मण मतदाता करीब 50 हजार के हैं। तो 45 हजार मतदाता ओबीसी वर्ग के हैं। इनमें कुशवाहा और कर्मी शामिल हैं। 35 हजार आदिवासी वर्ग और 20 हजार वोटर चौधरी समाज के भी मतदाता हैं। 15 हजार जैन समाज, गुप्ता और अग्रवाल के वोटर हैं। तो वहीं 10 हजार क्षत्रिय वोटर हैं। इसके अलावा 10 हजार विश्वकर्मा और 5 हजार मुस्लिम वोटर भी हैं।
अमरपाटन विधानसभा सीट में एक बड़ा संकट यह भी है कि भाजपा कांग्रेस दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच में एक जुटता नहीं है। यहां बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में गुटबाजी चरम पर है। एक ही पार्टियों में कई दल बंटे हुए हैं। इसका असर चुनाव पर भी देखने को मिलता है। अभी हाल ही में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल से नाराज भाजपा के दूसरे धड़े ने यात्रा के मुख्य कार्यक्रम स्थल से अपना अलग मंच बनाया। वहां न केवल गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का स्वागत किया, बल्कि उनको नाराजगी पत्र भी सौंपा। जिसके बाद से एक बार फिर से वहां की राजनीति गर्मा गई है।
विधानसभा क्षेत्र 66 अमरपाटन
कुल मतदाता-231716
महिला-110511
पुरुष-121205
कब कौन किस पार्टी से विधायक बना
2018 भाजपा रामखेलावन पटेल
2013 कांग्रेस राजेंद्र सिंह
2008 भाजपा रामखेलावन पटेल
2003 कांग्रेस राजेंद्र सिंह
1998 कांग्रेस शिवमोहन सिंह
1993 राजेंद्र कुमार सिंह
1990 भाजपा रामहित गुप्ता
1985 भाजपा रामहित गुप्ता
1980 कांग्रेस राजेंद्र सिंह
1977 जेएनपी रामहित गुप्ता












Click it and Unblock the Notifications