Maihar News: मां ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो बेटा बन गया काल, दरवाजा बंद कर मचाया कांड
Maihar News: मैहर जिले में एक ऐसा कलयुगी बेटा जिसने अपनी ही मां को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वो भी महज़ इसलिए कि मां ने शराब के पैसे देने से मना कर दिया था।
Maihar News: मध्य प्रदेश की मैहर पुलिस ने दिल दहला देने वाले वारदात का खुलासा किया है। यहां शराब पीने के लिए वृद्धा पेंशन में से पैसे नहीं देने पर एक कलयुगी बेटे ने अपनी वृद्ध मां को पीट-पीट कर मार डाला।
हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए बेटे ने थाना आकर पुलिस को एक्सीडेंट में मां की मौत होने की कहानी सुना कर रिपोर्ट भी लिखवा दी थी। हालांकि पुलिस को गुमराह करने की उसकी चाल ज्यादा दिनों तक नहीं चली पोस्टमार्टम रिपोर्ट और ग्रामीणों के बयान के बाद वारदात का खुलासा हो गया। मामला मैहर थाना इलाके के पोड़ी गांव का है। पुलिस ने वृद्ध कौशल्या बाई सेन की हत्या के आरोप में बेटे दिलीप सेन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि रविवार सोमवार की दरमियानी रात आरोपी ने अपनी मां की लत घुसे से जमकर पिटाई की थी वृद्धि की मौत के अगले दिन रिपोर्ट दिखाने आया था शव के परीक्षण के दौरान चेहरे हाथ पीठ पर मारपीट के निशान मिलने पर पुलिस ने उसके पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला कि रात में वृद्धि की चीख- पुकार पुकार की आवाज सुनी सुनाई दी थी।
आरोपी को पड़कर थाना में शक्ति से पूछताछ की गई तो वह टूट गया। आरोपी ने बताया कि मां को विधवा पेंशन मिलती है लेकिन काफी समय से रुपए नहीं निकाले दे रही थी। इसी के चलती उसकी हत्या कर दी।
आरोपी दिलीप सेन मैहर मां शारदा धाम में मुंडन का काम करता था। उसे शराब पीने की आदत लगी थी। घर में अपने मां के साथ रहने के बाद भी आरोपी आए दिन शराब पीकर पहुंचता था और जब मां उसकी इस हरकत पर उसे समझती तो वह मारपीट करने लगता था। फिलहाल मां के कातिल को पुलिस ने हत्या के मामले में गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications