Satna News: दल बदल के लिए मशहूर विधायक नारायण त्रिपाठी फिर आएंगे कांग्रेस में, विंध्य बदलेंगे समीकरण
Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजनीति में पिछले 20 साल में बार-बार दल बदल के लिए चर्चित रहे मैहर से विधायक नरेंद्र त्रिपाठी एक बार फिर से दल-बदल करने जा रहे हैं। वे तीन बार विधायक बने तीनों बार भी अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों से विधानसभा पहुंचे। इस बार उन्होंने अपना नया दल बनाने का ऐलान किया था, लेकिन अभी फिर से कांग्रेस में आ सकते हैं।
मैहर के विधायक नारायण त्रिपाठी ने गुरुवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब कयास लगाया जा रहे हैं कि जल्दी कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर लेंगे। उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। वे पिछले करीब 1 महीने से मैहर भी नहीं पहुंचे हैं।

अब नवरात्रि में वे मैहर पहुंच रहे है। जहां सोमवार की दोपहर में उन्होंने सभा रखी है। वह पिछले करीब 2 साल से भाजपा को लेकर का खासे मुखर थे। विंध्य प्रदेश अलग बनाने की मांग को लेकर उन्होंने विंध्य जनता पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया था, उनका दावा भी था कि उनकी पार्टी चुनाव भी लड़ेगी।
सभा के बाद में कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। इधर कांग्रेस भी फिलहाल मैहर से अपना उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी। त्रिपाठी साल 2013 में भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने थे। बाद में वे भाजपा के साथ हो गए थे। लेकिन उन्होंने लंबे समय तक कांग्रेस से इस्तीफा नहीं दिया था। इसके बाद अगला चुनाव भाजपा की टिकट पर लड़े थे। सबसे पहला चुनाव 2003 में वे सपा से जीते थे।












Click it and Unblock the Notifications