Satna News: विकास पर्व में राज्यमंत्री ने लगाई सौगातों की झड़ी, 36 लाख का किया भूमि-पूजन और लोकार्पण
Satna News:
Satna News: एमपी के पूरे प्रदेश भर में 16 जुलाई से 14 अगस्त तक विकास पर्व मनाया जा रहा है। पिछड़ा वर्ग पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने बुधवार को ग्राम गंजास, देवरी कला (रझौडी) और पुरैना (मड़कडा) में आयोजित विकास पर्व के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर लगभग 35 लाख 76 हजार रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।
इसमें ग्राम गंजास में स्थानीय प्राथमिक शाला के बाउन्ड्रीवाल लागत लगभग 13 लाख 75 हजार रुपये का भूमिपूजन एवं माध्यमिक शाला के सौंदर्यीकरण लागत 3 लाख रूपये तथा 3 लाख 39 हजार रूपये की लागत से निर्मित होने वाली पीसीसी सड़क का लोकार्पण शामिल है।

इस दौरान राज्यमंत्री श्री पटेल ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणजनों को दी। जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल इस मौके पर उपस्थित रहे।
राज्यमंत्री पटेल ने विभिन्न ग्रामों में आयोजित विकास पर्व कार्यक्रम के दौरान लाड़ली लक्ष्मी पूजन व लाड़ली बहनों पर पुष्पवर्षा कर विधिवत भूमिपूजन किया एवं उपस्थित ग्रामीणजनों को संबोधित किया। राज्यमंत्री पटेल ने ग्राम पंचायत देवरी कला (रझौड़ी) में 12 लाख की लागत से निर्मित होने वाले कौशल उन्नयन प्रशिक्षण केंद्र एवं 3 लाख 62 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाली ग्रेवल रोड का भूमिपूजन भी किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य जन, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण रहवासी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications