Satna News: राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के प्रथम नगर आगमन पर बुलडोजर से हुआ स्वागत, अस्पताल का किया निरीक्षण
Satna News: मध्य प्रदेश की रैगांव विधायक प्रतिमा बागरी मोहन सरकार में राज्यमंत्री बनी है। जिले में प्रथम आगमन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा अनूठे ढंग से स्वागत किया गया। प्रतिमा बागरी का स्वागत बुलडोजर लगाकर फूल वर्षा कर जोर दारी से किया गया।
सतना जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र की नव निर्वाचित विधायक प्रतिमा बागरी मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री मण्डल में राज्यमंत्री की शपथ लेने के पश्चात शुक्रवार को प्रथम आगमन पर मैहर जिले के मां शारदा देवी मंदिर पहुंची।

राज्यमंत्री ने मां शारदा देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों के जीवन में खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की। इसके पहले सड़क मार्ग से मैहर जिले की सीमा में पहुंचते ही जगह जगह राज्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। हवाई अड्डे के पास समर्थकों ने बुलडोजर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी सरदार वल्लभ भाई पटेल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान वार्डों में गंदगी देखकर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने साफ सफाई रखने का निर्देश दिया।
प्रतिमा बागरी ने गायनी वार्ड का निरीक्षण करते हुए वार्ड प्रभारी को बोला कि यहां पर सफाई कर्मी तैनात किया जाए। दिन में 2 बार नहीं बल्कि 3 से चार बार यहां की सफाई कराएं।
राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि हर हफ्ते प्रवास के दौरान जिला चिकित्सालय का स्वयं निरीक्षण करेगी। अस्पताल की इलाज के लिए क्या क्या व्यवस्था है इसको लेकर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा

राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि मरीजों और उनके परिजनों की व्यवस्थाओं में कमी और साफ-सफाई में लापरवाही मिलती है तो अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications