Maiahr News: मैहर में खसरे से एक बच्चे की मौत, 32 मासूमों का चल रहा इलाज, प्रशासन के हाथ-पांव फूले
Maiahr News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में इन दिनों खसरा (Measles) का प्रकोप देखने को मिल रहा है। अब तक 32 से ज्यादा बच्चे इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। और एक बच्चें की मौत हो चुकी है। खसरा के मामले बढ़ने से मैहर जिले के परिजनों की टेंशन बढ़ने लगी है।
मैहर जिले में खसरा से एक बच्चें की मौत के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। कलेक्टर रानी बाटड़ ने जिले के कई गांवों में सरकारी और निजी सभी स्कूलों में तीन दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

मध्य प्रदेश के मैहर जिले के तीन गांव में संक्रामक बीमारी का प्रकोप है। जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर खेरवासानी, बुढागर, सेमरा, गांव में खसरे की चपेट में 32 बच्चे हैं। जबकि 1 की मौत हो चुकी है।
मीजल्स की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। शनिवार को आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी तीनों गांव पहुंची और बीमार बच्चों को चिन्हित करने में जुड़ गई है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि बुढागर गांव के 24 बच्चों सेमरा के 6 और खेरवासानी के 2 बच्चे इस बीमारी की चपेट में है।
इनमें से 7 बच्चों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें सिविल अस्पताल मैहर में इलाज चल रहा है। टीम ने यह भी पाया कि 14 फरवरी को 1 बच्चे की घर में ही मौत हो गई है। वह बुखार से पीड़ित था जिसके शरीर में दाने निकल रहे थे। उसकी भी खसरा से ही मौत होने की संभावना जताई गई है। बच्चों के खून थ्रोट सैंपल लिए गए हैं। उन्हें जांच के लिए एम्स भोपाल भेजा जाएगा।
बुढागर बच्चों के शरीर में दाना निकलने के साथ तेज बुखार की शिकायत 15 फरवरी से सामने आने लगी थी शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिमरा विकासखंड मैहर और शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरा के स्कूल प्रभारी इसकी जानकारी संकुल प्रचार को लिखित चिट्ठी भेज कर दी इसके बाद यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तक पहुंची तब 16 17 फरवरी को स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां पहुंची सर्वे के दौरान 3 गांव में 32 बच्चे खसरा बीमारी से पीड़ित मिले हैं।
डॉक्टर के जानकारी अनुसार बुढागर, सेमरा में जो भी बीमार बच्चे मिले हैं। प्रथम दृष्टता उन्हें मीजल्स (खसरा) बीमारी होने की पुष्टि हुई है। 32 बच्चे अभी तक चिन्हित हुए हैं। उनमें से 7 को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। एक बच्चे की मौत 14 को हुई है।
मैहर कलेक्टर रानी बाटड़ ने संक्रमण प्रभावित गांवों के सभी स्कूलों में तीन दिन की छुट्टी घोषित कर दी है। जारी आदेश में कलेक्टर ने कहा है कि सेमरा, खेरवासानी, बुढागर, साथ ही इनकी सीमा से लगे मोहनिया डूडी, यदुवीर नगर, मतवारा एवं घुनवारा गांवों के प्राथमिक, माध्यमिक स्तर के शासकीय और गैर सरकारी स्कूलों में 19 से 21 फरवरी तक छुट्टी रहेगी। इन गांवों में ऐसा कोई आयोजन नहीं किया जाएगा जिसमें बच्चों का जमावड़ा लगे। यह अवकाश प्रभावित ग्रामों के सभी प्राथमिक माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक कर्मचारी, आंगनबाड़ी कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications